बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काजोल के फैंस लंबे समय से उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। अब काफी समय के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ है। अभिनेत्री ने हाल ही में, फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने वाली युवा महिला अभिनेत्रियों के लिए अपनी सलाह साझा की है और कहा कि उन्हें कभी किसी के भी दबाव में आकर काम नहीं करना चाहिए।
Kajol: 'यह सबकी निजी पसंद होनी चाहिए' , युवा अभिनेत्रियों द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने पर काजोल की दोटूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान काजोल से पूछा गया कि इंडस्ट्री में शामिल होने वाली नई युवा अभिनेत्रियों को वह क्या सलाह देना चाहेंगी। तो इसपर काजोल ने कहा कि भगवान की बनाई गई चीज से हमें छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने सबको खास तरीके से बनाया है। अगर आपको लगता है कि भगवान ने आपको उस तरह से नहीं बनाया है, जैसा आप चाहते थे तो उसके लिए मेकअप है।
Arshad Warsi: 'जेल' देखकर दर्शकों को आएगी मुन्ना और सर्किट की याद? अरशद वारसी ने दिया यह जवाब
काजोल के इस जवाब पर उनसे पूछा गया कि क्या वह सर्जरी की बात कर रही हैं। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा कि नहीं। मेकअप या सर्जरी कराना किसी भी व्यक्ति की पर्सनल चॉइस होती है। काजोल ने कहा, ‘यह एक व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए। आपको ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि 25 लोगों ने आपको ऐसा करने के लिए कहा है।’
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया ब्रॉडकास्टिंग चैनल, जानें कैसे देख सकेंगे आप
इंटरव्यू में आगे काजोल से पूछा गया कि क्या उन्हें भी लोगों की नकारात्मक टिप्पियों का सामना करना पड़ा है। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अक्सर काले और मोटे होने और चश्मा पहनने के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। काजोल ने कहा, ‘ऐसी बहुत सी बातें थीं, जो लोगों द्वारा मुझे कही गई थी। इन सबके बावजूद मैं अभी भी अच्छा कर रही हूं क्योंकि मैं लोगों की बातों पर इतना ध्यान ही नहीं देती हूं।’
Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर' के लिए यूएस रवाना हुए कपिल, एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए फिदा
वर्कफ्रंट की बात करें काजोल 'द गुड वाइफ' के हिंदी रूपांतरण 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे।