तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। कभी वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाती हैं और कभी वह अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। इस बीच नुसरत जहां ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर खूब हल्ला हो रहा है।
नुसरत जहां ने दिया भड़काऊ भाषण, बोलीं- अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू
नुसरत जहां हाल ही में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा को कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू- मुस्लिम के बीच दंगा कराती है।
नुसरत जहां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप लोग अपनी आंख खोलकर रखें, भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के बीच भेदभाव और लोगों के बीच दंगे कराती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।'
नुसरत जहां के इस बयान पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे गंदी राजनीति हो रही है।
अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा है, 'पहले ममता बनर्जी कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्धिकुला चौधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा की तुलना कोरोना से कर रही हैं। लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?
In WB, worst kind of vaccine politics is unfolding. First, Siddiqulla Chowdhury, a sitting minister in Mamata Banerjee’s cabinet, holds up trucks carrying vaccines. Now a TMC MP, campaigning in Muslim majority Deganga, likens BJP to Corona.
But Pishi is silent. Why? Appeasement?