{"_id":"657532d98726e5e80c0efb6b","slug":"triptii-dimri-spoke-about-her-equation-with-animal-co-star-rashmika-mandanna-says-she-made-her-feel-welcomed-2023-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: तृप्ति डिमरी ने साझा किया रश्मिका मंदाना के साथ काम करने का अनुभव, शूटिंग के पलों को याद कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: तृप्ति डिमरी ने साझा किया रश्मिका मंदाना के साथ काम करने का अनुभव, शूटिंग के पलों को याद कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 10 Dec 2023 09:09 AM IST
सार
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी दो ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना सहित कई स्टार नजर आए हैं। फिल्म में रश्मिका के अलावा तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में नजर आई हैं। दर्शकों को रणबीर और तृप्ति की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। तृप्ति डिमरी पिछले काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मगर, एनिमल से तृप्ति डिमरी को खासी पहचान मिली है। हाल ही में तृप्ति ने को-स्टार रश्मिका मंदाना को लेकर बातचीत की है।
2 of 5
तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी दो ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिल रही है। तृप्ति ने रश्मिका के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि सेट पर रश्मिका सबसे प्यारी इंसान थीं।
नेशनल क्रश का तमगा हासिल कर चुकीं तृप्ति डिमरी ने कहा, 'आम तौर पर, जब फिल्म में दो हीरोइन होती हैं, तो हमेशा वह ऊर्जा होती है। पर ऐसा कुछ भी नहीं था। वह बहुत शानदार थीं। वह मेरे पास आईं और उन्होंने मुझे गला लगाया और कहा, आओ हमारे साथ बैठो। वह यह भी देख रही थीं कि मैं थोड़ी ऑकवर्ड थी। उन्होंने हंसते हुए मेरा स्वागत किया। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी क्वालिटी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत में तृप्ति ने बताया कि उन्हें अपने एक्टर क्रश रणबीर कपूर के साथ काम करके कैसा महसूस हुआ। 'बुलबुल' अभिनेत्री ने कहा, 'यह तथ्य है कि वह एक अच्छे एक्टर होने के अलावा एक गर्मजोशी से भरे और स्वागत करने वाले इंसान हैं, जो उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। यह देखना काफी शानदार है कि दर्शक उन्हें इतना प्यार दे रहे हैं। हमारी केमिस्ट्री, मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में फिर से साथ काम करें।'
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में बात करते हुए तृप्ति डिमरी ने कहा, 'कौन उनके सामने नहीं रहना चाहेगा और उनसे कुछ सीखना नहीं चाहेगा? वह एक बहुत ही ईमानदार कलाकार हैं, और उन्हें करीब से अभिनय करते और अभिनेय में अपना सब कुछ देते हुए देखना बहुत खूबसूरत था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।