फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 400 करोड़ से एक कदम दूर एनिमल, सैम बहादुर के कलेक्शन में आया उछाल

Sun, 10 Dec 2023 08:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Dec 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Second saturday Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही है। अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी एनिमल रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन चुकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। अब दूसरे वीकएंड पर एनिमल धमाल मचा रही है। वहीं, सैम बहादुर भी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि नौवें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?

Animal: एनिमल में 'अबरार' के किरदार को रोमांटिक मानते हैं बॉबी देओल, बोले- वे एक पारिवारिक आदमी है
 
Box Office Collection Report Second saturday Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी का बोल्ड सीन भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड एनिमल की वजह से खतरे में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह हर दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 

Box Office Collection Report Second saturday Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आठवें दिन फिल्म ने 22.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 398.53 करोड़ हो गया है। रविवार को यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसा करने वाली यह रणबीर कपूर की पहली फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Second saturday Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, एनिमल के तूफान में सैम बहादुर भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में मजबूत पकड़ बनाने के बाद दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
Box Office Collection Report Second saturday Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Details Inside
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शनिवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए छह करोड़ 75 लाख रुपये बटोर डाले हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 49.05 करोड़ हो गई है। बता दें कि फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।
B'day Bash: रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा के जन्मदिन पर रखी ग्रैंड पार्टी, सितारों ने उपस्थिति से लगाए चार चांद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed