{"_id":"657520b3e3350c43c00bd91a","slug":"sam-bahadur-actress-sanya-malhotra-dance-on-sister-sangeet-actress-look-gorgeous-in-slit-saree-2023-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanya Malhotra: बहन के संगीत कार्यक्रम में जमकर थिरकीं सान्या, चेन्नई एक्सप्रेस के गाने पर किया शानदार डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanya Malhotra: बहन के संगीत कार्यक्रम में जमकर थिरकीं सान्या, चेन्नई एक्सप्रेस के गाने पर किया शानदार डांस
सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। अपनी कई फिल्मों से वे लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। एक्टिंग के अलावा वे डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में नजर आईं अभिनेत्री अपनी शानदार डांस परफॉर्मेस की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। अपनी बहन शगुन मल्होत्रा के संगीत कार्यक्रम में सान्या ऐसे जमकर थिरकीं कि हर तरफ उनके ही चर्चे शुरू हो गए।
तस्वीरों में सान्या मल्होत्रा चमकदार काली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वे अपनी दोस्त के साथ डांस करती नजर आईं। दोनों ने कदम मिलाए और इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बता दें कि सान्या डांस में माहिर हैं। वे एक रियलिटी शो में हिस्सा भी ले चुकी हैं।
3 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सान्या इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म में वे विक्की कौशल के साथ नजर आई हैं। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 49 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बनाई गई है। वे पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। विक्की को इस फिल्म में सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
सान्या मल्होत्रा, जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 एक्ट्रेस के लिए बहुत सफल रहा है। सैम बहादुर की रिलीज से पहले, उन्हें जवान में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने किंग खान की खूब तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था, “वे बहुत अच्छे हैं। उनमें सादगी है। वे लोगों से बात करते हैं, साथ ही उनकी कहानियां भी सुनते हैं। चिल करने के लिए वे कभी अपनी वैनिटी में नहीं रहते। जब हम जिंदा बंदा की शूटिंग कर रहे थे तो बाहर बहुत गर्मी थी। कोई भी थक जाता, लेकिन वे नहीं रुके। हम सभी लड़कियां, शाहरुख खान के साथ डांस करने के लिए उत्साहित थीं।
Animal: एनिमल में 'अबरार' के किरदार को रोमांटिक मानते हैं बॉबी देओल, बोले- वे एक पारिवारिक आदमी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।