फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा अनिल कपूर की जिंदगी में जब आईं थीं माधुरी दीक्षित, जानिए क्या था दोनों के रिश्ते का सच

Thu, 08 Feb 2018 02:05 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
truth of madhuri dixit and anil kapoor love story on valentine week
माधुरी दीक्षित

वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। कल रोज डे था और आज प्रपोज डे है। इस प्यार के मौसम में बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी की प्रेम कहानी की बात करते हैं जो 17 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखने वाली है। इस जोड़ी का नाम है माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर। फिल्म मेकर इंद्र कुमार ने दोनों को फिल्म 'टोटल धमाल' में साइन किया है। इससे पहले अनिल और माधुरी 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में दिखे थे। दोनों के अफेयर की खबरें भी उसी समय आई थीं। 

truth of madhuri dixit and anil kapoor love story on valentine week
माधुरी दीक्षित

उस समय माधुरी एक बड़ी स्टार हुआ करती थीं और बॉलीवुड के सुपरस्टार उनके साथ काम करने की इच्छा रखते थे। फिल्मों के दौरान माधुरी का नाम जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार के साथ जोड़ा गया। लेकिन माधुरी ने अपने किसी भी अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन अनिल कपूर के बारे में पूछने पर माधुरी ने अपने रिश्ते का सारा सच खोल दिया था।

truth of madhuri dixit and anil kapoor love story on valentine week
माधुरी दीक्षित

माधुरी और अनिल की पहली फिल्म 'तेजाब' थी। जब अनिल कपूर को पता चला कि इस फिल्म में उनके साथ माधुरी होंगी तब उनका एक बयान सामने आया था। अनिल कपूर ने कहा था, 'माधुरी देखने में तो अच्छी हैं लेकिन वो एक कैबरे डांसर की तरह नहीं लगतीं।' बता दें कि फिल्म की कहानी एक डांसर की जिंदगी पर आधारित थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
truth of madhuri dixit and anil kapoor love story on valentine week
माधुरी दीक्षित
जब माधुरी ने ऑडिशन दिया तो वो आसानी से पास कर गईं। इसी के साथ उन्हें फिल्म में लीड रोल मिल गया। इस किस्से का खुलासा माधुरी के एक्स मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इसी इंटरव्यू में रिक्कू ने माधुरी और अनिल के अफेयर के बारे में भी एक बड़ा बयान दिया था।
विज्ञापन
truth of madhuri dixit and anil kapoor love story on valentine week
माधुरी दीक्षित

रिक्कू के मुताबिक, अनिल और माधुरी चार फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन तब तक उनके रोमांस की कोई भी खबर सामने नहीं आई थीं। क्योंकि उन फिल्मों में दोनों के कोई हॉट सीन नहीं रहे होंगे। इसके अलावा माधुरी ने भी अपने और अनिल कपूर के रिश्ते के बारे में बात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed