{"_id":"5ea6722a3e25d54266000d79","slug":"tseries-will-launch-aparshakti-khurana-milind-gaba-king-kazi-new-song-teri-yaari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपारशक्ति पर फिर मेहरबान हुआ टी सीरीज, इस बार बना दोस्तों की तिकड़ी का गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपारशक्ति पर फिर मेहरबान हुआ टी सीरीज, इस बार बना दोस्तों की तिकड़ी का गाना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तेरी यारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
म्यूजिक लेबल टी सीरीज लॉकडाउन के इस दौर में संगीत प्रेमियों को उत्साहित करने के लिए एक और म्यूजिक वीडियो 'तेरी यारी' लेकर आ रहा है। भूषण कुमार के निर्माण में बना ये म्यूजिक वीडियो तीन दोस्तों की गहरी दोस्ती की बातें करता है। दोस्ती की कसमें वादे करते इस गीत को मिलिंद गाबा, किंग काजी और आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने गाया है और यह म्यूजिक वीडियो इन तीनों पर ही फिल्माया भी गया है।
2 of 5
तेरी यारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिली जानकारी के अनुसार इस गीत को लॉकडाउन से बहुत पहले दिल्ली के हौज खास विलेज और दिल्ली के बाहरी इलाके में शूट कर लिया गया था। टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार कहते हैं, 'यह साबित हो गया है कि म्यूजिक तनाव को दूर कर सकता है और मन को शांत कर सकता है। लॉकडाउन और सेल्फ आइसोलेशन की इस दौर में हमें खुशी है कि हम एक और मजेदार गीत ला सकते हैं जिसका आनंद आप अपने घर पर बैठे ले सकेंगे।'
3 of 5
Bhushan and Divya
आगे भूषण कहते हैं, 'तेरी यारी एक खूबसूरत गीत है जो दोस्ती को बहुत ही अलग तरीके से पेश करता है। यह उन छोटी लेकिन अनमोल खुशियों और शरारतों के बारे में है जो हम बड़े होने के दौरान अपने दोस्तों के साथ अनुभव करते हैं। 'तेरी यारी' के लिए टीम में मिलिंद, काजी और अपारशक्ति की प्रतिभाशाली तिकड़ी का होना बहुत प्रभावशाली रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिलिंद गाबा
- फोटो : Social Media
गीत को लिखने और गाने वाले मिलिंद गाबा कहते हैं, 'काजी और मैं एक और शानदार कलाकार वीरस के साथ मिलकर भांगड़ा बीट पर एक दोस्ती का गीत बनाने के बारे में सोच रहे थे। तब हमने लगभग दो घंटे में ही 'तेरी यारी' को बनाया। यह मेरा अपारशक्ति के साथ पहला गाना है।'
विज्ञापन
5 of 5
Aparshakti Khurana
- फोटो : social media
वहीं अपारशक्ति कहते हैं, 'कुड़िए नी' के बाद मैं टी सीरीज के साथ अपना अगला सिंगल गीत बनाने की योजना बना रहा था। मिलिंद और काजी अपनी टीम के साथ एक दूसरे के संपर्क में थे ताकि वे अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर सकें। यह इत्तेफाक से ही हुआ कि पूरी टीम ने मुझसे पूछा कि क्या हम एक साथ काम कर सकते हैं? हम सभी मिले और इस काम को करने का फैसला किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।