रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। रणबीर और श्रद्धा जोरों-शोरों से इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और श्रद्धा पहली बार स्क्रीन पर एक-साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है।
TJMM: रिलीज से पहले ही 'तू झूठी मैं मक्कार' ने की करोड़ों की कमाई? फैंस पर चला रणबीर-श्रद्धा का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि रणबीर और श्रद्धा की फिल्म रिलीज होने से पहले ही हिट लिस्ट में शुमार होने जा रही है। दरअसल, यह फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस इस फिल्म की एडवांस बुकिंग करने में जुट गए है, जिससे उनके होली के त्यौहार में चार चांद लग जाए। एनसीआर सर्किट में एक अच्छा एडवांस बुकिंग कलेक्शन देखा है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में लगभग 70,000 टिकटों की बिके जाने की उम्मीद है और वीकेंड को मिलाकर इस फिल्म के टिकट की पांच करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है।
Sheezan Khan: 'अगर तुनिषा होती तो मेरे लिए लड़ती', जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात
आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक केवल फिल्म 'पठान' ही कमाई में अपना परचम लहराते नजर आ रही है, जबकि 'शहजादा' और 'सेल्फी' जैसी पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा और रणबीर की फिल्म दर्शकों के बीच कितना धमाल कर पाती है।
इससे पहले रणबीर कपूर ने फिल्म के प्रमोशन के समय इस बात को माना था कि सोशल मीडिया पर उनका एक गुमनाम अकाउंट है, लेकिन जब तस्वीरें और रील की बात आती है, तो यह उन्हें काफी बोरिंग लगता है। रणबीर ने कहा, 'मुझे सोशल मीडिया पर रहना एक बड़ी जिम्मेदारी लगती है और मेरी पर्सनैलिटी काफी बोरिंग है और सोशल मीडिया पर आपको लोगों का मनोरंजन होना चाहिए, जोकि शायद मेरे बस की बात नहीं है।'
Kanpur Ka Hero: बिरहाना रोड पर खूब बेची दवाइयां, लेकिन मेरे मर्ज का इलाज मुझे मुंबई में ही मिला
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रणबीर ने कहा, सोशल मीडिया पर आपको हर साल हर किसी को जन्मदिन की बधाई देनी होती है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर मेरा एक फर्जी अकाउंट है, जहां मैं अपने पसंदीदा लोगों को फॉलो करता हूं। मेरे पास अपना एक आधिकारिक अकाउंट नहीं है, लेकिन मेरे पास मेरी एक फेक प्रोफाइल है।'