सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का एकक्षत्र राज, पांचवें दिन ऐसा रहा 'सलाम वेंकी'-'विजयानंद' का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Dec 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Ajay Devgn Drishyam 2 Kajol Vishal Jethwa Salaam Venky Vijaynanda Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' और काजोल अभिनीत 'सलाम वेंकी', इस वक्त हिंदी सिनेमा की ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों पर लगी हुई हैं। इन दोनों में से 'दृश्यम 2' जहां अपने चौथे हफ्ते में भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो रही है, वहीं 'सलाम वेंकी' टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है। एक तरफ, 'दृश्यम 2' चौथे हफ्ते में भी करोड़ों रुपये तक का कलेक्शन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ, 'सलाम वेंकी' की कमाई पांचवें दिन ही चंद लाखों में सिमट कर रह गई है। आइए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है...

Tuesday Box Office Report Ajay Devgn Drishyam 2 Kajol Vishal Jethwa Salaam Venky Vijaynanda Collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आलम यह है कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई चौथे हफ्ते में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 26वें दिन 'दृश्यम 2' ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इस फिल्म ने 212.86 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। 
Raj Kapoor B'day: 'आवारा' राज कपूर को कितनी बार लगा था 'प्रेम रोग'? आज भी हलचल मचा देते हैं 'शोमैन' के किस्से

Tuesday Box Office Report Ajay Devgn Drishyam 2 Kajol Vishal Jethwa Salaam Venky Vijaynanda Collection
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलाम वेंकी
काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म 'सलाम वेंकी' बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत का 10 फीसदी भी नहीं कमाया है। इस हिसाब से लग रहा है कि सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी यह फिल्म फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। हालांकि, पहले दिन महज छह लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन वीक डेज में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन 'सलाम वेंकी' उम्मीद के अनुसार कमाई करने में नाकाम रही है। पांचवें दिन की बात करें तो 'सलाम वेंकी' ने महज 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 2.57 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।
Shyam Benegal: आर्ट सिनेमा के जनक माने जाते हैं श्याम बेनेगल, इन फिल्मों से बनाई लोगों के दिलों में खास जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Ajay Devgn Drishyam 2 Kajol Vishal Jethwa Salaam Venky Vijaynanda Collection
विजयानंद - फोटो : Social media

विजयानंद
इस साल जहां साउथ की ज्यादातर सभी फिल्मों ने धमाल मचाया है, वहीं बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'विजयानंद' दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। फिल्म की कमाई में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिला है। 'विजयानंद' की कमाई का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। पांचवें दिन फिल्म ने महज 15 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 1.18 करोड़ रुपये हो गई है।
Karan Johar: फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरे नहीं लॉन्च करेंगे करण जौहर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed