फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ओपनिंग डे से राज कर रही 'अवतार 2' का हौसला बुलंद, 12वें दिन भी सदमे में 'सर्कस'

Wed, 04 Jan 2023 08:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 04 Jan 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box office report avatar the way of water drishyam 2 cirkus day 12 collection
सर्कस, अवतार 2 - फोटो : Social media

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 'सर्कस' ढेर होती दिखाई दे रही है। वजह है इसमें परोसा गया खराब कंटेंट, जिसका असर फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह सरीखे सितारों की एक्टिंग भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की हॉलीवुड की 'अवतार 2' काफी अच्छी कमाई कर रही है। बीते दिनों रिलीज हुई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' ने ओपनिंग डे से ही सर्कस को कड़ी टक्कर दी है। वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का जलवा अभी भी बरकरार है। इसके साथ ही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका रही है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

Tuesday Box office report avatar the way of water drishyam 2 cirkus day 12 collection
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस 
रणवीर सिंह और अन्य स्तर की फिल्म सर्कस का क्रेज लोगों के बीच पहले दिन से ही देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं अब 12वां दिन आते-आते फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल दिखाई दे रहा है। अब तक इस फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। दो हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने मंगलवार को भी बेहद कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'सर्कस' ने महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 35.9 करोड़ रुपये हो गया है।

Aditya Pancholi: काम से ज्यादा विवादों से सुर्खियों में रहे आदित्य पंचोली, छह साल बड़ी अभिनेत्री से की थी शादी

Tuesday Box office report avatar the way of water drishyam 2 cirkus day 12 collection
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2

18 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन की इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। दर्शकों के इसी प्यार की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए छह हफ्तों का समय पूरा हो गया है। अब तक इस फिल्म का कुल कारोबार 236.11 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से अभिषेक पाठक निर्देशित इस फिल्म ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया है।
Nirupa Roy: अमिताभ बच्चन की ‘मां’ बन पर्दे पर छाई थीं निरूपा रॉय, कभी देवी समझ घर-घर में लोग करते थे पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box office report avatar the way of water drishyam 2 cirkus day 12 collection
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार 2
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। जोर-शोर से प्रचारित इस फिल्म ने पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 40.3 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं इसके बाद इसकी कमाई में कमी देखी गई थी, लेकिन फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। वहीं अब यह तेजी से 350 करोड़ रुपये करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। गुरुवार को फिल्म की कमाई आधी से भी कम रह गई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रिलीज के 19वें दिन 'अवतार 2' ने 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 19 दिनों में इस फिल्म का कुल कारोबार 345.90 करोड़ रुपये हो गया है।

Rd Burman Death Anniversary: घरवालों की नाराजगी के बावजूद आशा भोसले से की शादी, जानें पंचम दा की लव स्टोरी 

विज्ञापन
Tuesday Box office report avatar the way of water drishyam 2 cirkus day 12 collection
वेड - फोटो : Instagram

वेड
बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके रितेश देशमुख ने अब निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। अभिनेता के निर्देशन में बनी पहली मराठी फिल्म 'वेड' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।जेनेलिया और रितेश अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां सोमवार को 'वेड' ने 3.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं मंगलवार को इसने 2.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद अब 'वेड' की कुल कमाई 15.62 करोड़ रुपये हो गई है।
R. D. Burman: पंचम दा बनने से लव स्टोरी तक, जानिए आरडी बर्मन के बारे में अनसुने दिलचस्प किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed