फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: फ्लॉप की ओर बढ़े अक्षय तो आमिर खान का हाल-बेहाल, बॉक्स ऑफिस पर साउथ का दबदबा कायम

Wed, 17 Aug 2022 08:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 17 Aug 2022 08:13 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report karthikeya 2 viruman gaalipata 2 raksha bandhan laal singh chaddha collection day 6
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' ढेर होती दिखाई दे रही है। लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' अपनी रिलीज से पहले से ही विरोध का सामना कर रही थी, जिसका असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। आमिर और अक्षय दोनों की फिल्में कमाई के मामले में साउथ की छोटे बजट की फिल्मों के आगे नाकाम साबित हो रही हैं। वीकएंड के बाद से ही दोनों फिल्मों की कमाई दिन ब दिन घटती जा रही है और इन्हें देखने के लिए दर्शकों का टोटा पड़ रहा है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

Tuesday Box Office Report karthikeya 2 viruman gaalipata 2 raksha bandhan laal singh chaddha collection day 6
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज से पहले बायकॉट की मांग को लेकर सुर्खियों में रही, तो अब फिल्म के खराब प्रदर्शन से हर कोई हैरान है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर आमिर की वापसी का कोई असर नहीं हुआ और फिल्म का हाल बेहाल हो गया है। 180 करोड़ में बनी फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को महज 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में छह दिन बाद भी फिल्म की कमाई 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है और 48.33 करोड़ रुपये पर सिमट गई है।

Tuesday Box Office Report karthikeya 2 viruman gaalipata 2 raksha bandhan laal singh chaddha collection day 6
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन
'रक्षा बंधन' के साथ साल में तीसरी बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले अक्षय कुमार की इस फिल्म का हाल भी उनकी पहली रिलीज दो फिल्मों जैसे होने के आसार लग रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का टोटा पड़ रहा है और ऐसे में इसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी कुछ खास नहीं हो रही हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये कमाए है।, वहीं सोमवार के फिल्म की कमाई 6.31 करोड़ रही थी। फिल्म का छह दिन बाद कुल कलेक्शन 36.57 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report karthikeya 2 viruman gaalipata 2 raksha bandhan laal singh chaddha collection day 6
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
चंदू मोंडेटी द्वारा निर्देशित 'कार्तिकेय 2' रिलीज के बाद से ही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को कड़ी टक्कर दे रही है। सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' तेलुगू के साथ ही हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। मंगलवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो आमिर का फिल्म से ज्यादा है। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म चौथे दिन 21.62 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report karthikeya 2 viruman gaalipata 2 raksha bandhan laal singh chaddha collection day 6
फिल्म विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विरुमन
एम. मुथैया द्वारा निर्देशित और लिखित 'विरुमन' रिलीज के बाद से ही अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों फिल्मों के बीच रोजाना बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिलती है। कार्थी स्टारर 'विरुमन' ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 36.57 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म में कार्थी के अलावा अदिति शंकर, प्रकाश राज, सूरी मुथुचामी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed