फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: 67 की उम्र में भी एकदम फिट हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज

Tue, 09 Aug 2022 09:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 09 Aug 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness: know the beauty and fitness secret of evergreen actress Rekha
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा रेखा की खूबसूरती के दीवाने आज भी हैं। रेखा ने हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग और अदाओं से फैंस का दिल जीता है और वह आज भी अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। 67 उम्र में भी रेखा अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं और इसलिए वह आज भी बेहद ग्रेसफुल लगती हैं। हालांकि उनका फिटनेस मंत्रा बहुत सिंपल है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। आज हम आपको इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस कही जानी वाली रेखा की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं, जो महंगे प्रोडक्ट्स नहीं नैचुरल चीजों से आता है। आप भी इन आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल कर फिट रह सकते हैं।

Tuesday Fitness: know the beauty and fitness secret of evergreen actress Rekha
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

यह रूटीन करती हैं फॉलो
रेखा सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करती हैं। वह रोजाना 10-15 मिनट व्यायाम और 15 मिनट मेडिटेशन जरूर करती हैं। वह फिट रहने के लिए जिम का सहारा नहीं लेती हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, डांस, बागवानी और घरेलू कामों से ही पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। इसके अलावा वह आठ घंटे की नींद जरूर लेती हैं और सुबह की शुरुआत भी जल्दी ही करती हैं। ऐसा करने से उनका शरीर और त्वचा दोनों ही ताजगी से भरपूर रहते हैं। वहीं, वह वॉक और योगा करना भी पसंद करती हैं। वह एक घंटे योगा जरूर करती हैं।

Tuesday Fitness: know the beauty and fitness secret of evergreen actress Rekha
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

डाइट पर रहता है फोकस
रेखा अपने खाने-पीने का भी खास ख्याल रखती हैं। वह ताजा फलों का जूस और फिर नारियल पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करती हैं। वह दिन में लगभग 12 ग्लास पानी पीती हैं ताकि उनकी बॉडी और त्वचा दोनों डिटॉक्स रहे। साथ ही वह मिल्क प्रोडक्ट्स और सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं। उन्हें चावल खाना पसंद नहीं है, तो वह रोटी जरूर खाती हैं। वह 7:30 बजे से पहले डिनर कर लेती हैं और घर का खाना ही खाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness: know the beauty and fitness secret of evergreen actress Rekha
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

त्वचा का रखती हैं बेहद ख्याल
रेखा अपनी त्वचा और बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग जरूर करती हैं। इसके अलावा वह अरोमाथैरेपी और स्पा के जरिए अपनी स्किन को पैंपर करती हैं। अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए वह उसमें दही, शहद और अंडे का पैक लगाती हैं और हेयर ड्रायर का प्रयोग नहीं करती हैं। कुल मिलाकर रेखा अपनी फिटनेस और खूबसूरती का पूरा ध्यान रखती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed