मां बनना ऐसा अहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी मांएं हैं जो आज पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं। हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी वो अभिनेत्रियां हैं जो पहली बार मर्दस डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
Mother's Day: पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहीं ये हसीनाएं, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का नाम भी है शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन और गैब्रिएला बेटे के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। गैब्रिएला बेटे के साथ अपना पहला मदर्स डे मना रही हैं।
पिछले दिनों एक्ट्रेस कल्कि केकलां मां बनी हैं। कल्कि ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया। कल्कि और गाय ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। कल्कि अपनी बेटी के साथ अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
गिन्नी
अभिनेता व कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। गिन्नी ने पिछले साल 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। पिता बनने की जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी बेटी अनायरा के साथ अपना पहला मदर्स डे मनाने वाली हैं।
स्मृति खन्ना
टीवी अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। वो इन दिनों मां बनने की खुशी को एंजॉय कर रही हैं। स्मृति खन्ना ने अपनी बेटी की तस्वीर भी शेयर की थी। स्मृति ने बेटी का नाम अनायका रखा है। स्मृति ने 15 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने पति के साथ बच्चे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही थीं।