फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रीति जिंटा को आई भारत की याद, पति के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा कर कहा- 'हम कब वापस जाएंगे'

Sun, 10 May 2020 10:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 May 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta shares romantic photo with Gene Goodenough during Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में लगे लॉकडाउन ने सभी की रोजमर्रा की जिंदगी को रोक सा दिया है। ऐसे में एक तरफ जहां कई लोग अपने घर से दूर हैं तो वहीं कई लोग अपने वतन से ही दूर फंस गए हैं। इस में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड सितारे जब से लॉकडाउन लगा तब से इसका ईमादारी से साथ पालन कर रहे हैं, लेकिन अपने फैंस से जुड़ने के लिए ये सितारे सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और उन्हें अपने बारे में ताजा जानकारी देते रहते हैं। इस बीच प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

Preity Zinta shares romantic photo with Gene Goodenough during Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच बॉलीवुड की खूबसरत अदाकारा प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उन्हें अपने देश भारत की कितनी याद आ रही है। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।

Preity Zinta shares romantic photo with Gene Goodenough during Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : फाइल फोटो

प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कोरोना वायरस से पहले हमारी आखिरी यात्रा भारत में हुई थी। सोच रही हूं कि हम कब वापस जा पाएंगे, क्योंकिअब मुझे घर की थोड़ी याद आ रही है, लेकिन मैं बहुत आभारी हूं कि इस समय में मेरे सिर पर छत है, खाने के लिए खाना है और परिवार मेरे साथ है। आज मैं इन सभी के लिए आभारी हूं, जो मेरे पास है। उम्मीद करती हूं कि सब घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our last trip to India... Pre corona virus days... Wonder when we will be able to go back cuz I’m feeling a little homesick but I’m extremely grateful 🙏 that In this crazy time I have a roof over my head, food to eat and family with me. Today it’s all about being grateful and thankful for all that I have. Hope everyone is home n safe 😘 #weekend #throwback #patiparmeshwar #stayhome #staysafe #day60 #ting

A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta shares romantic photo with Gene Goodenough during Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले प्रीति जिंटा अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में थीं। उस वीडियो में वह अपनी मां की चंपी करती दिख रही थीं। इस वीडियो को प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही वीडियो के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा था। 

View this post on Instagram

To keep our heads cool during this home quarantine it felt right to give mom the classic Champi 🤩 Making the most of staying home & bonding क्यूँकि सर जो तेरा चकराये, या दिल डूबा जाए - आजा प्यारे पास हमारे , काहे घबराए ❤️ This too shall pass 🙏 #day8 #homequarantine #staysafe #oilmassage #covid19 #Staypositive #Ting

A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on

विज्ञापन
Preity Zinta shares romantic photo with Gene Goodenough during Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'होम क्वारंटीन के दौरान हमें अपने दिमाग को ठंडा रखना है, तभी तो मैं मम्मी की चंपी कर रही हूं। इस दौरान हम रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं। क्योंकि सर जो तेरा चकराये, या दिल डूबा जाए–आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए।' सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।

पढ़ें: कोरोना से जंग जीतने के बाद अब मदद के लिए आगे आईं ये अभिनेत्री, प्लाज्मा थेरेपी के लिए किया रक्तदान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed