हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's Day 2020) मनाया जाता है। वैसे तो साल के 365 दिन ही हम सब अपनी मां को प्यार करते हैं लेकिन मदर्स डे की बात अलग है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी के लिए ये दिन बेहद खास होता है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों की मां से मिलवाते हैं। ये मांएं खूबसूरती के मामले में अपनी बेटियों को भी टक्कर देती हैं। इनकी वजह से ही आज उनकी बेटियां बॉलीवुड में बुलंदी पर पहुंची हैं।
Mother's Day बॉलीवुड की इन पांच हसीनाओं की मां भी हैं बेहद ग्लैमरस, खूबसूरती में देती हैं बेटियों को भी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की मां को आपने कैमरे के सामने बहुत कम ही देखा होगा। कटरीना की मां का नाम सुजैन है और वो विदेश में रहती हैं। सुजैन को देखकर आप कह सकते हैं कि कटरीना को ये खूबसूरती अपनी मां से ही मिली है। कटरीना अक्सर अपनी मां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी के साथ देखा जाता है। मधु को देखने से साफ पता चलता है कि प्रियंका को ये खूबसूरती अपनी मां से मिली है। प्रियंका और मधु चोपड़ा मिलकर अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। मधु चोपड़ा अपनी बेटी को खूब सपोर्ट करती हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की मां का नाम उज्जला पादुकोण है। जब दीपिका की शादी हुई थी तब उन्हें कई बार देखा गया। दीपिका की मां भी बेहद खूबसूरत हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वो अपनी मां के बिना एक काम भी नहीं कर पाती हैं। दीपिका अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की मां को कौन नहीं जानता। आलिया की मां का नाम सोनी राजदान है और वो भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। आलिया हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं। अक्सर आलिया और सोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। दोनों ने फिल्म 'राजी' में मां-बेटी का किरदार भी निभाया था। सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।