फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग जीतने के बाद अब मदद के लिए आगे आईं ये अभिनेत्री, प्लाज्मा थेरेपी के लिए किया रक्तदान

Sun, 10 May 2020 09:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Zoa Morani donated her blood for plasmatherapy trials for Covid-19 treatment
जोया मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकारें और देश की हस्तियां हर संभव कोशिश कर रही हैं। भारत कोरोना वायरस को मात देने के लिए इसकी वैक्सीन भी बनाने में लगा हुआ है। इसके लिए भारत अपनी ओर से कई टेस्ट भी कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री जोया मोरानी कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बना रहे डॉक्टरों की मदद के लिए आगे आई हैं। इसके लिए उन्होंने अपने रक्तदान किया है। 

Coronavirus outbreak Zoa Morani donated her blood for plasmatherapy trials for Covid-19 treatment
जोया मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभी तक कोरोना की कोई भी वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में न सिर्फ भारत बल्कि हर देश अपनी ओर से कोविड 19 की दवा बनाने में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक की रिसर्च के बाद ये सामने आया है कि जो भी शख्स कोरोना को मात दे चुका है, उसके प्लाज्मा को कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अभिनेत्री ने मुंबई के नायर अस्पताल में रक्तदान किया है। 

Coronavirus outbreak Zoa Morani donated her blood for plasmatherapy trials for Covid-19 treatment
जोया मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की जानकारी खुद जोया ने सोशल मीडिया पर दी है। जोया मोरानी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'नायर अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी के लिए आज मैंने रक्त दान किया। यह काफी शानदार था। वहां जो टीम थी, वह बेहद सहायक और केयर करने वाली थी। इसके साथ ही वहां इमर्जेंसी के लिए एक जनरल फिजिशन भी मौजूद थे। वहां पर मौजूद ज्यादातर इक्युपमेंट्स एकदम नए थे। कोरोना को मात दे चुके सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वो भी मदद के लिए आगे आएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Donated my blood today for the #plasmatherapy trials at #nairhospital .. it was fascinating !!! Always a silver lining i suppose ... the team there was so enthusiastic and careful. There was a general physician on standby just incase of emergency and the equipment brand new and safe !!! All #Covid19 recovered people can be a part of this trial , to help others covid patients recover ! Thank you Dr Jayanti Shastri and Dr Ramesh Waghmare for taking such good care of me .. hope this works 🤲🏽🤲🏽🤲🏽🤲🏽🤲🏽🤲🏽 #covidrecovery #IndiaFightsCorona They even gave me a certificate and 500 rs , Wont lie , i felt super cool today ☺️

A post shared by Zoa💫 (@zoamorani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Zoa Morani donated her blood for plasmatherapy trials for Covid-19 treatment
जोया मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

जोया मोरानी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इससे दूसरे पीड़ित मरीजों की मदद हो जाएगी। डॉ. जयंती शास्त्री और डॉ. रमेश वागमारे का शुक्रिया। इन दोनों ने मेरा बहुत ख्याल रखा। मुझे उम्मीद है कि मेरा यह कदम लोगों को मदद पहुंचा सकेगा।' जोया मोरानी ने ये भी बताया का कि रक्तदान करने के बाद अस्पताल ने उन्हें एक प्रमाणपत्र और 500 रुपये भी दिए। सोशल मीडिया पर जोया मोरानी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Zoa Morani donated her blood for plasmatherapy trials for Covid-19 treatment
जोया मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि पिछले महीने जोया मोरानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जोया के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके पिता और मशहूर निर्माता करीम मोरानी भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। हालांकि जोया मोरानी अब पूरी तरह से ठीक हैं। 

पढ़ें: नानी और मां की तस्वीर साझा कर सारा अली खान ने मनाया मदर्स डे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed