फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर को नहीं भुला पा रहीं बेटी रिद्धिमा, पिता को याद करते हुए फिर शेयर की तस्वीर

Sun, 10 May 2020 08:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 May 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor daughter of Rishi Kapoor Shares Memorable Picture With father
रिद्धिमा कपूर - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से नहीं ऊबर पाए हैं। सोशल मीडिया पर अभी भी कई लोग ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। खासकर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर, जो पिता के जाने से बहुत दुखी हैं। एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है।

Riddhima Kapoor daughter of Rishi Kapoor Shares Memorable Picture With father
रिद्धिमा कपूर - फोटो : Instagram

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने पापा ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में तीनों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। रिद्धिमा इन दिनों अपने पिता के साथ बिताई यादों को ताजा कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक दिल का इमोजी भी बनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

Riddhima Kapoor daughter of Rishi Kapoor Shares Memorable Picture With father
रिद्धिमा कपूर - फोटो : social media

याद दिला दें कि इससे पहले रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था, 'उन्हें खुद को मजबूत बनाएं रखना है।' बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के दिन रिद्धिमा दिल्ली में थीं। वह अपने पिता के अंतिम दर्शन वीडियो कॉलिंग के जरिए ही कर पाईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor daughter of Rishi Kapoor Shares Memorable Picture With father
रिद्धिमा कपूर - फोटो : Social Media

बता दें कि रिद्धिमा की अभिनय में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। रिद्धिमा फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं।

विज्ञापन
Riddhima Kapoor daughter of Rishi Kapoor Shares Memorable Picture With father
अभिनेता ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में एक मई को अंतिम संस्कार किया गया था। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में परिवार के 20 लोग और अन्य करीबी पांच लोग शामिल थे। इस दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन मौजूद रहे थे।

नानी और मां की तस्वीर साझा कर सारा अली खान ने मनाया मदर्स डे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed