टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत बहूएं सीरियल्स में एक दम देसी अवतार में दिखाई देती हैं। लेकिन इनकी रियल लाइफ एक दम हट के और अलग होती हैं। टीवी की साड़ी और पल्लू वाली बहूएं रियल लाइफ में बिकिनी बेब्स बनकर घूमती हैं। सारियल में देखकर कह पाना मुश्किल है कि ये असल जिंदगी में ये अभिनेत्रियां कितनी बोल्ड होती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'श्रीमद भगवत महापुराण' की राधा के बारे में।
'श्रीमद भगवत महापुराण' की राधा हैं काफी बोल्ड, तस्वीरों में देखिए शिनी दोषी का बिंदास अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टीवी सीरियल में राधा के किरदार में अभिनेत्री शिनी दोषी दिखाई दे रही हैं। शिनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर यदि नजर डालें तो उन्हें घूमने-फिरने का बेहद शौक है। शिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो खुद की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें भी फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। जिसे देखकर पता चलता है कि टेलीविजन की राधा असल जिंदगी में कितनी बोल्ड हैं।
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15) on
शिनी दोषी ने साल 2013 में स्टार प्लस के धारावाहिक 'सरस्वतीचंद्र' से टेलीविजन में कदम रखा था। संजय लीला भंसाली के इस टीवी शो में उन्होंने कुसुम की भूमिका निभाई थी। ये सीरियल साल 2014 में ही खत्म हो गया था। लेकिन इस शो के बाद शिनी के करियर को राह मिली।
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15) on
इसके बाद शिनी दोषी साल 2014 में जी टीवी के सीरियल 'सरोजनी' में नजर आई थीं। इस सीरियल में शिनी के साथ अभिनेता मोहित सेहगल भी नजर आए थे। इसके बाद लगातार उनका टेलीविजन में कद बढ़ता ही गया। इसके तुरंत बाद शिनी जी टीवी के ही प्रचलित शो 'जमाई राजा' में भी नजर आईं।
A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15) on
शिनी ने टेलीविजन पर किसी भी तरह के किरदार करने से कभी मना नहीं किया। कभी वो टेलीविजन की संस्कारी बहू, कभी विलेन तो कभी साधारण सी लड़की के किरदार में नजर आईं। हाल ही में शिनी सीरियल 'भगवत महापुराण' में राधा की भूमिका निभा रही हैं। उनके फैन्स उन्हें इस किरदार में भी बेहद पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बेहतर तरीके से दिखाया। लेकिन असल जिंदगी में शिनी बेहद बोल्ड हैं।