{"_id":"5aa3bd7e4f1c1b92778b4b0a","slug":"twinkle-khanna-shared-her-father-rajesh-khanna-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विंकल खन्ना को दोस्त से मिला बेहद खास गिफ्ट, ट्वीट करके कह दी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विंकल खन्ना को दोस्त से मिला बेहद खास गिफ्ट, ट्वीट करके कह दी दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से सिल्वर स्क्रिन से दूर हो चुकीं एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हाल ही में अपने एक ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं। ट्विंकल ने अपने इस ट्वीट में पिता राजेश खन्ना का जिक्र किया है। उनके इस ट्वीट पर बहुत लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
दरअसल ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुपरस्टार स्टार राजेश खन्ना की एक फोटो शेयर की है। खास बात यह है राजेश खन्ना की यह तस्वीर उनकी सुपरहिट फिल्म 'आनंद' की है। ट्विंकल को यह तस्वीर एक दोस्त ने दी है।
यह फोटो 'आनंद' फिल्म के उस सीन की है, जिसमें राजेश खन्ना गैस वाले गुब्बारे उड़ाते नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने यह फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरे दोस्त से मुझे यह पुरानी तस्वीर मिली है, उसने मुझे प्रिंट करके दी, यह मेरे लिए बेशकीमती तोहफा है।'
A friend found this from the archives and is now making a print for me- some gifts are priceless pic.twitter.com/as2mYzwP4D
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 9, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
पता हो की राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'आनंद' साल 1971 में आई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने आनंद सहगल का किरदार निभाया था, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समाना करता है। 'आनंद' फिल्म ने राजेश खन्ना को बॉलीवुड में एक अलग पहचान दी थी। इस फिल्म का 'जिंदगी कैसी है पहली' गाना काफी हिट हुआ था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बड़े पर्दे से काफी समय से दूर हो चुकीं ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'पैडमैन' से बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कमबैक किया है। फिल्म 'पैडमैन' में उनके पति अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर थीं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया है।