फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद भी इन अभिनेताओं के अफेयर की खबरें आईं सामने, पत्नियों ने हर कदम पर दिया साथ

Mon, 18 Jan 2021 02:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
twinkle khanna to kajol list of bollywood wives who kept their relationship even after husband affairs
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी जगत के सितारों की जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं। जिसके चलते कई सितारों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच जाता है। हालांकि यहां कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिनकी शादी के बाद अफेयर की खबरें खूब वायरल हुईं। हालांकि इन एक्टर्स की पत्नियों ने अपने पति पर भरोसा किया और अपना रिश्ता मजबूत रखा। चलिए बात करते हैं उन्हीं में से कुछ एक्टर्स की जिनकी अफेयर की खबरें खूब वायरल हुईं थीं।

twinkle khanna to kajol list of bollywood wives who kept their relationship even after husband affairs
राज कपूर और नरगिस - फोटो : फाइल फोटो

इंडस्ट्री में जब भी प्यार का जिक्र होता है तो राज कपूर और नरगिस दत्त का नाम जरूर लिया जाता है। उनकी लवस्टोरी उस दौर में हर किसी के जुबान पर थी। नरगिस और राज कपूर की मुलाकात साल 1946 में हुई थी। नरगिस से हुई पहली मुलाकात के बाद ही राज कपूर उनके दीवाने हो गए। हालांकि, राज कपूर नरगिस से प्यार करने के बावजूद इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। दरअसल, जिस दौरान राज कपूर नरगिस के प्यार में पड़े उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। लेकिन उनके इस अफेयर की खबर सुनने के बावजूद उनकी पत्नी ने पूरे परिवार को काफी अच्छे से संभाला।

twinkle khanna to kajol list of bollywood wives who kept their relationship even after husband affairs
प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था किंग खान का नाम - फोटो : ट्विटर

शाहरुख खान ने गौरी खान से लव मैरिज ही की थी। शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक माने जाते हैं। लेकिन फिर भी किंग खान का नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा गया। बताया जाता है गौरी ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जानने के बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं बल्कि हिदायत दी। गौरी ने शाहरुख को प्रियंका से दूरी बनाने और उनके साथ आगे कभी काम ना करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद शाहरुख ने इस कथित अफेयर पर ब्रेक लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna to kajol list of bollywood wives who kept their relationship even after husband affairs
कंगना से जुड़ चुका है अजय देवगन का नाम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन सफल अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। वे काफी सीरियस अंदाज में रहते हैं, लेकिन फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के दौरान कंगना के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा। पति के अफेयर की भनक लगते ही काजोल ने बेहद सख्ती दिखाई थी। उन्होंने अजय को कंगना से दूर रहने की नसीहत दे डाली थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन
twinkle khanna to kajol list of bollywood wives who kept their relationship even after husband affairs
अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने अब तक के करियर में कई सारी हिट फ़िल्में दी। वहीं, उनके अफेयर की लिस्ट भी काफी लंबी रही है। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने शादी ट्विंकल खन्ना से की। लेकिन शादी के बाद भी अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा। बताया जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed