ट्विंकल खन्ना मरने से पहले करना चाहती हैं ये काम, अक्षय कुमार ने नहीं सोचा होगा ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'उम्मीद करती हूं कि मेरी यह नई तस्वीर आप सबको पसंद आएगी। यह बहुत दुर्लभ है कि फोटोग्राफर ने उसको कैप्चर किया है, जो मेरी आत्मा कहना चाहती है। मैं उम्मीद करती हूं कि जब मैं मरूंगी तो इस तस्वीर को बड़े फैंसी फ्रेम में सजाया जाएगा और उसके चारों तरफ लोग फूलों की माला फेंक देंगे और मेरी प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।'
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो अपनी बेटी नितारा को ट्रेनिंग दे रहे थे। नितारा अपने हाथों के बल पर लटकी नजर आ रही थीं और अक्षय उनका हौंसला बढ़ा रहे थे।
इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'छोटी उम्र में शुरुआत करने का हमेशा अच्छा आइडिया है। इस उम्र में शरीर ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है।'
वहीं अक्षय कुमार के वीडियो शेयर करने के बाद ट्विंकल ने लिखा कि 'मेरी प्यारी बच्ची, यह सब चीजें मैं तुम्हें नहीं सिखा सकती लेकिन मुझे खुशी है कि कोई है जो तुम्हें सिखा रहा है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on