Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Uday Chopra Birthday, Net Worth 2022, Lifestyle, Income, Salary, Career : CEO of YRF Entertainment, company, earns crores of rupees, a tweet surprised everyone
{"_id":"61d4f1ad74f0922d436fa44d","slug":"uday-chopra-birthday-net-worth-2022-lifestyle-income-salary-career-ceo-of-yrf-entertainment-company-earns-crores-of-rupees-a-tweet-surprised-everyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uday Chopra Birthday : उदय चोपड़ा हैं इस कंपनी के सीईओ, कमाते हैं करोड़ों रुपये, एक ट्वीट ने किया था सभी को हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Uday Chopra Birthday : उदय चोपड़ा हैं इस कंपनी के सीईओ, कमाते हैं करोड़ों रुपये, एक ट्वीट ने किया था सभी को हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
uday chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता दिवंगत यशराज चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा का आज जन्मदिन है। पांच जनवरी को ही यशराज चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के घर में उदय का जन्म हुआ था। यही वजह रही कि वह बचपन से ही सिनेमा के करीब रहे हैं। उदय चोपड़ा ने यशराज बैनर के तले बनी फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस सुपरहिट मूवी का हिस्सा रहे उदय चोपड़ा इन दिनों बतौर अभिनेता रुपहले पर्दे से दूर हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 6
uday chopra
उदय चोपड़ा का जन्म पांच जनवरी 1973 को हुआ था। उदय फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अभिनय के क्षेत्र में बहुत कमाल नहीं कर पाए। हालांकि उनके खाते में मोहब्बतें और धूम जैसी हिट फिल्में जरूर आईं। बहरहाल, अभिनय से दूर रहकर भी उदय चोपड़ा लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उदय चोपड़ा करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
3 of 6
uday chopra
उदय के पास आलीशान घर से लेकर महंगी गाड़ियां भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह साल के करीब पांच करोड़ रुपये कमा लेते हैं। इसमें ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली अच्छी खास कमाई शामिल है। उदय वाईआरएफ एंटरटेनमेंट कंपनी के सीआईओ हैं। वह यश राज फिल्म्स में अपनी मां पामेला चोपड़ा और भाई आदित्य चोपड़ा के साथ मैनेजर की भूमिका भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
uday chopra
साल 1994 में उदय ने 'ये दिल्लगी' फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, काजल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। बतौर अभिनेता उदय चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम किया मगर उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी में बतौर सहायक निर्देशक काम शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 6
uday chopra
उदय को फैंस फिल्म धूम के लिए जानते हैं। इस फिल्म में उदय ने अली का रोल निभाया था जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया था। धूम की सभी सीरीज में उदय नजर आ चुके हैं। आखिरी बार फिल्म धूम सीरीज में साल 2013 में नजर आए उदय चोपड़ा फिल्म में अपनी शानदार बॉडी और एब्स के साथ दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।