सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam Corona Positive: सोनू निगम भी परिवार समेत कोरोना की चपेट में आए, वीडियो शेयर कर बोले- मैं मर नहीं रहा…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Jan 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Singer sonu nigam is corona positive shared the video and said I am not dying
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने देशभर में एक बार फिर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और ये स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे भी कोरोना वायरस से बच नहीं पा रहे हैं। बीते कुछ ही दिनों में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब इस लिस्ट में मशहूर सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, सोनू निगम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोनू निगम के साथ उनका बेटा नीवान और पत्नी मधुरिमा निगम भी कोराना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह वहीं पर क्वारंटीन में हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लोगों को अपना ध्यान रखने की बात कही है।

Trending Videos
Singer sonu nigam is corona positive shared the video and said I am not dying
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोनू निगम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हुए दिख रहे हैं, ‘आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। काफी लोगों को ये बात पता है और काफी लोगों को नहीं पता। लेकिन ये भी सच है कि मुझे नहीं लग रहा कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैं दुबई में हूं। मुझे इंडिया आना था क्योंकि भुवनेश्वर में मुझे परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीजन 3 का शूट भी करना था।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer sonu nigam is corona positive shared the video and said I am not dying
सोनू निगम - फोटो : Insatagram- @sonunigamofficial

इसके आगे सोनू निगम ने कहा, ‘लेकिन जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, तो मैं पॉजिटिव पाया गया। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा। मैंने कितनी बार वायरल और गले खराब में कॉन्सर्ट किए हैं और उससे तो ये काफी बेहतर है। कोविड पॉजिटिव हूं लेकिन मैं मर नहीं रहा हूं। मेरा गला भी चल रहा है यानी मैं ठीक हूं। लेकिन मुझे बुरा लग रहा है कि बहुत नुकसान हुआ है। मेरी जगह बाकी सिंगर पहुंचे हैं।’

Singer sonu nigam is corona positive shared the video and said I am not dying
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में आगे सोनू निगम बताते हैं कि हमारे आस-पास कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वीडियो में वह दुख भी जताते हैं कि काम फिर से बंद हो रहा है। वह कहते हैं, ‘ये बहुत तेजी से फैल रहा है। मुझे हमारे लिए बुरा लग रहा है क्योंकि काम अभी अभी शुरू हुआ है। मुझे थिएटर्स से जुड़े लोग और फिल्ममेकर्स के लिए भी भुरा लग रहा है। क्योंकि काम पिछले दो साल से प्रभावित हो रहा है। लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होगी।’   

विज्ञापन
Singer sonu nigam is corona positive shared the video and said I am not dying
सोनू निगम का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के आखिर में सोनू निगम ने ये भी बताया है कि उनकी पत्नी मधुरिमा निगम और बेटा नीवान भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वह वीडियो में कहते दिख रहे हैं, 'मेरा बेटा, मेरी पत्नी और मेरी पत्नी की बहन सभी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हम हैप्पी कोरोना पॉजिटिव फैमिली है।' बता दें कि सोनू निगम पिछले डेढ़ महीने से लगातार कॉन्सर्ट और शूटिंग कर रहे थे, जिस वजह से वह अपने परिवार से भी नहीं मिले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed