मोहब्बतें और धूम 3 के एक्टर उदय चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उदय चोपड़ा का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया। चर्चा थी कि काम ना मिलने और बड़े पर्दे से दूर रहने की वजह से ऐसा हुआ है। अब उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर यकीन करना मुश्किल है।
6 साल से काम ना मिलने पर उदय चोपड़ा डिप्रेशन के शिकार, ट्विटर पर लिखा- 'सुसाइड करना अच्छा विकल्प है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया कि 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डिएक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।'

उदय चोपड़ा ने आगे लिखा कि 'मैं यह कबूल करता हूं कि मैं ठीक नहीं हूं। अभी तक मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन असफल रहा हूं।' उदय चोपड़ा के ये ट्वीट्स देख के जाहिर होता है कि वो डिप्रेशन के शिकार हैं। बाद में उन्होंने दोनों ही ट्वीट्स डिलीट कर दिए। बता दें कि उदय चोपड़ा आखिरी बार साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म धूम 3 में नजर आए थे।

इससे पहले अगस्त 2018 में उन्होंने ऐसा ही एक ट्वीट किया था जब उन्होंने लोगों को मानसिक बीमारी के बारे में सलाह दी थी। उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया था कि 'अगर आप या आपका कोई चाहने वाला मानसिक बीमारी का शिकार है तो कृपया उसकी मदद करिए।'
I wish I could love with the same intensity I used to love a few years ago. There was this girl and I felt alive just loving her. I’ve lost that now. I just want that passion back. Maybe that’s all I need.
एक इंटरव्यू में उदय चोपड़ा ने अपने डेब्यू और फिल्मों पर कहा था कि 'बॉलीवुड में जो कोई भी आता है उसका सपना होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं भी नंबर वन बनना चाहता था लेकिन चीजें सही तरीके से नहीं हुईं। दर्शकों ने मुझे नकार दिया और बात नहीं बनीं। दर्शकों का इस तरह मुझे खारिज करना मैं हजम नहीं कर पाया। मुझे यकीन हीं नहीं हुआ। मेरे लिए यह स्वीकार करना मुश्किल था। दो सालों तक जितना भी बकवास था सब बाहर हो गया। अब मुझे पता है कि मैं कौन हूं और मेरी क्षमताएं कितनी हैं।'