फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम ना मिलने पर उदय चोपड़ा की हालत हो गई ऐसी, बेचना पड़ गया 25 करोड़ का आलीशान विला

Wed, 06 Jun 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
uday chopra villa in hollywood hills which is up for sale
uday chopra

फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा का पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नरगिस फाखरी से ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस फाखरी किसी अमेरिकी डायरेक्टर को डेट कर रही हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्तों पर खुलकर बात नहीं की। अब एक बार फिर उदय चोपड़ा चर्चा में बने हुए हैं।

uday chopra villa in hollywood hills which is up for sale
uday chopra

दरअसल, उदय चोपड़ा का लॉस एंजिल्स स्थित हॉलीवुड हिल्स में विला बिक गया है। लॉस एंजिल्स टाइम्स की खबर के मुताबिक दो स्टोरी विला को उदय चोपड़ा ने दो साल पहले एक कॉरपोरेट से 3.025 मिलियन डॉलर में खरीदा था। जबकि इस विला को 3.799 मिलियन डॉलर (तकरीबन 25.3 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है। 

uday chopra villa in hollywood hills which is up for sale
uday chopra

अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विला किस वजह से बेचा गया है। विला के इंटीरियर की बात करे तो ये बेहद खास अंदाज में डिजाइन किया गया है। इसकी ज्यादातर दीवारें ग्लास की बनी हैं। विला की पहली मंजिल में 3-4 बेडरूम हैं। इसे खास तरीके से वुडन का बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uday chopra villa in hollywood hills which is up for sale
uday chopra

हाल ही में उदय चोपड़ा अपने एक ट्वीट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। उदय चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'जब मैं बच्चा था तो मुझे लगता था मुझे किसी अपने जैसे सरनेम वाली लड़की से शादी करनी पड़ेगी। मुझे लगता था ऐसा कानून है। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदल सकती हैं। मैं हमेशा चोपड़ा सरनेम की लड़कियों को ही तलाशता रहता था।'

विज्ञापन
uday chopra villa in hollywood hills which is up for sale
उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा ने जैसे ही ये ट्वीट किया यूजर्स उनका रिश्ता प्रियंका चोपड़ा, शर्लिन चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से निकालने लग गए। इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed