बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी इमरान हाशमी के साथ 'जहर' और 'अक्सर' फिल्म में काफी बोल्ड सीन देने के बाद से चर्चा में आईं थी। आइए आज जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बाते जानते हैं। बात जब बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों की होती है तो उनमें उदिता गोस्वामी का नाम होना लाजिमी है। करीब एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 13-14 फिल्में की हैं लेकिन उन फिल्मों में वो अपने अभिनय से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं।
इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन देकर हिट हुई थी ये हीरोइन, शक होने पर निकलवा ली थी पति की कॉल डीटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2003 में उदिता ने फिल्म 'पाप' से डेब्यू किया, जिसमें उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे। उस वक्त की ये फिल्म बोल्ड सीन्स को लेकर खूब चर्चा में थी। इसके बाद उदिता ने साल 2005 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' किया। फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उदिता ने कई इंटीमेट सीन दिए। फिल्म के पोस्टर पर उदिता ने बोल्ड अंदाज में पोज दिए जिसका काफी विरोध भी किया गया।
'जहर' फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें शुरू हो गईंं। 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' में उदिता फिर से इमरान हाशमी के साथ दिखीं। साल 2012 में आई फिल्म 'डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई' में वो आखिरी बार दिखी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। निर्देशक मोहित सूरी से 9 साल तक अफेयर रहने के बाद उदिता ने साल 2013 में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।
उदिता गोस्वामी पिछले साल अप्रैल में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब CDR केस की जांच में पता चला था कि उन्होंने अपने पति की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने उदिता द्वारा पति की कॉल डिटेल निकलवाने को कन्फर्म करते हुए कहा था कि 'उदिता को इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।'
फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशन बदल लिया है। वह अब एक डिस्क जॉकी हैं। वह बतौर डीजे शो किया करती हैं। उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशनल डीजे से बकायदा ट्रेनिंग ली है। बता दें कि उदिता गोस्वामी का जन्म देहरादून में हुआ है। उदिता की मां नेपाली और पिता गढ़वाली हैं। उदिता का बचपन काठमांडू में बीता और इसके बाद उदिता अपनी पढ़ाई के लिए देहरादून आ गईं। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उदिता मुंबई आ गईं। उदिता ने शुरुआत में पेप्सी और टाइटन वॉच के लिए कमर्शियल भी किए हैं। 2003 में उदिता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।