फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा होते हुए भी सलमान की गर्लफ्रेंड के प्यार में पड़ गए थे अजहरुद्दीन, पहली पत्नी को तलाक देना पड़ा था महंगा

Mon, 08 Feb 2021 08:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : File

भारतीय पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 8 फरवरी को 58 साल के हो गए हैं। वह एक सफल क्रिकेटर रहे हैं। अजहर द्वारा मैदान में बल्ला घुमाने की जितनी चर्चा थी, उतनी ही सुर्खियों में उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है। क्रिकेटर ने दो शादियां कीं और दोनों ही चर्चा में रहीं। पहली शादी से तलाक लेने पर अजहरुद्दीन ने इतनी बड़ी रकम चुकाई थी कि इसे देश का सबसे महंगा तलाक कहा गया था। आज हम आपको पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।



 

Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin
मोहम्मद अजहरुद्दीन और उनकी पहली पत्नी नौरीन - फोटो : Twitter

मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी का नाम नौरीन था और वो हैदराबाद की रहने वाली थीं। अजहरुद्दीन ने नौरीन से 1987 में शादी की थी, जिनसे उनको 2 बेटे हुए। लेकिन शादी के 9 साल बाद नौरीन के होते हुए अजहर का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ हुआ। अजहर और संगीता के अफेयर के चर्चे हर तरफ होने लगे थे।

Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन

संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया। उस वक्त अजहर को तलाक के हर्जाने के रूप में नौरीन को करीब 1 करोड़ रुपए देने पड़े थे। इस तलाक को उस वक्त देश का सबसे महंगा तलाक माना गया था। अजहर से तलाक के बाद नौरीन ने कनाडा बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर रचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin
मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी - फोटो : Twitter

अजहर से एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की मुलाकात एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा और दोनों कई कार्यक्रमों के दौरान मिलते रहे। अजहर-संगीता ने एक-दूसरे को सालों तक डेट किया और फिर साल 1996 में शादी कर ली। लेकिन अजहर का रिश्ता संगीता के साथ भी नहीं चल सका। साल 2010 में अजहर-संगीता के बीच तलाक हो गया। खबर थी कि अजहर और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के बीच अफेयर के चलते संगीता और उनका तलाक हुआ है। लेकिन इस बात को नकारते हुए अजहर ने बताया था कि वो अभी भी संगीता के साथ ही है।

विज्ञापन
Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ESPN

अजहर के क्रिकेट करियर की बात करें, तो वह एक अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन को 1986 अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री पुरुस्कार से भी नवाजा जा चुका है। मोहम्मद अजहरुद्दीन उन पांच क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्हे 1991 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी चुना गया था। उन्होंने अपने करियर का आखिर वनडे मैच पाकिस्तान के विरुद्ध सन 2000 में खेला था। इस मैच में अजहरुद्दीन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए थे और पाकिस्तान इस मैच को 44 रन से जीत भी गया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ बहुत ही उतर चढ़ाव वाली रही है। मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म 'अजहर' भी बनी है। जिसमें इमरान हाशमी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का रोल निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed