रेखा और सदी के महानायक अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। तब तक अमिताभ सुपरस्टार बन चुके थे और जया से शादी भी हो चुकी थी। लेकिन तबतक रेखा को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। उस वक्त दोनों इस बात से बेखबर थे कि आने वाले समय में इस फिल्म के बाद इनका प्यार जन्मों-जन्म के लिए याद किया जाएगा।
Valentine Week special: 'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुआ था रेखा-अमिताभ की मोहब्बत का 'सिलसिला', पढ़ें दोनों की इश्क-ए-दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही दोनों की गुपचुप प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। इस वक्त दोनों अपने प्रेम को छुपाना चाहते थे लेकिन धीरे धीरे इनके प्यार के चर्चे होने लगे। इसके बाद अमिताभ रेखा को 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'राम बलराम' जैसी कई और फिल्में साथ में ऑफर हुईं और पर्दे पर धमाल कर गईं। उस दौरान खबरों में अक्सर चर्चा रहती थी कि दोनों अपने एक दोस्त के बंगले पर मिला करते थे।
यह प्यार खुलकर तब सामने आया जब फिल्म 'गंगा की सौगंध' के समय एक एक्टर ने रेखा से बदतमीजी की थी। बिग-बी अपना आपा खो बैठे थे और उस एक्टर के साथ हाथापाई कर दी थी। कहा तो ऐसा भी जाता है इन दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली थी। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर और मंगलसूत्र पहन कर पहुंच गई थीं।
इसी बीच 'स्टारडस्ट' मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक रेखा ने एक स्टोर में जा कर कहा था कि वे मां बनने वाली हैं। इसके बाद भी अमिताभ की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बड़ा खुलासा किया, जो सभी को चौंका गया। फिर क्या था जया ने रेखा को अपने घर बुला ही लिया। दरअसल, जैसे ही जया बच्चन को दोनों की लवस्टोरी की खबर हुई तो उन्होंने रेखा को डिनर पर बुलाया।
कहा जाता है कि तब अमिताभ शहर से बाहर गए हुए थे, रेखा को लगा था कि जया उन पर चिल्लाएंगी या अमिताभ से दूर रहने के लिए कहेंगी मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। जब रेखा जया के यहां पहुंची तो उन्होंने आराम से डिनर कराया। लेकिन जाते वक्त रेखा से जो जया ने कहा उसको सुनकर वह सन्न रह गईं। जया ने रेखा से कहा, मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी बस यहीं रेखा समझ गईं थीं कि अब अमिताभ उनके कभी नहीं होंगे और जया बिग बी को कभी नहीं छोड़ेंगी।
उसी दौरान यश चोपड़ा फिल्म 'सिलसिला' का ऐलान किया, इस फिल्म की स्टार कास्ट रेखा, अमिताभ और जया बच्चन साथ थे। यश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे 'सिलसिला' बनाते वक्त बहुत डर रहे थे क्योंकि उस वक्त इन तीनों के बीच पहले से ही तनातनी बनी हुई थी। वे उनकी रियल लाइफ को रील लाइफ में दिखा रहे थे, फिल्म के दौरान कुछ भी हो सकता था। 'सिलसिला' के बाद ही अमिताभ और रेखा के बीच भी दूरियां आ गईं।
इसके तीन साल बाद 1983 में फिल्म 'कुली' में अमिताभ एक जानलेवा हादसे का शिकार हो गए और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। तब रेखा खुद को रोक नहीं पाईं और अमिताभ को देखने अस्पतान जा पहुंची। लेकिन उस वक्त उनको अमिताभ से मिलने नहीं दिया गया था। इसके बाद प्यार में हारी रेखा ने साल 1990 में शादी का फैसला किया। हालांकि इस फैसले ने सबको दंग कर दिया था। उन्होंने दिल्ली के व्यापारी मुकेश अग्रवाल से शादी की। शादी के एक साल बाद ही उनके पति ने खुदखुशी कर ली और रेखा फिर अकेली रह गईं। हर कोई हैरान तब हुआ जब 2008 में एक बार फिर रेखा एक अवार्ड समारेह में सिंदूर लगा कर पहुंच गई थीं।