'प्यार का पंचनामा' के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इस बार अलग विषय पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'उजड़ा चमन' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सनी सिंह, मानवी गगरू, करिश्मा शर्मा और ऐश्वर्या सखूजा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।
'उजड़ा चमन' का फर्स्ट लुक और पूरी रात शाहरुख करते रहे ये काम, देखें बॉलीवुड की 5 मुख्य खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'दरबार' में काम कर रहे सुपरस्टार रजनीकांत के फैन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। फैन ने तस्वीर को 'पिक ऑफ द डे' बताया है। इसमें रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ नजर आ रहे हैं। रजनीकांत जहां पुलिस की वर्दी में हैं वहीं उनकी पत्नी लता ने खूबसूरत साड़ी पहन रखी है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 'दरबार' की बात करें तो रजनीकांत और नयनतारा स्टारर इस फिल्म को एआर मुरुगादास निर्देशित कर रहे हैं।
Pic of the day ❤️
1000 thanks to the person who took this photo of #SuperstarRajinikanth and his life partner Latha ma'am at #Darbar shooting spot. What a lovely moment... cutest pair ever! 😍 @ARMurugadoss @soundaryaarajni @ash_r_dhanush @anirudhofficial pic.twitter.com/fAISROaPMk
लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं जाह्नवी कपूर 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' जैसी फिल्मों पर काम कर रही हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वर्कआउट और पुश-अप्स कर रही हैं। जाह्नवी ने लाल रंग की ब्रालेट और शॉर्ट्स पहनी है। उन्होंने ये वीडियो न्यूयॉर्क के एक जिम से शेयर की है। बता दें कि जाह्नवी कपूर की बहन शनाया कपूर का भी नया डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शनाया संजय कपूर की बेटी हैं।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मेसी लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पूरी रात अपनी लाइब्रेरी की सफाई की है। थोड़ी जर्जर और किताबों की महक, धूल और खुशी।' शाहरुख की तस्वीर पर दीपिका ने मजेदार कमेंट किया और लिखा कि 'हैलो, आप मुझे फोन करने वाले थे।' बता दें कि दीपिका और शाहरुख खान फिल्म 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ नजर आ चुके हैं।
hello!you were supposed to call me! https://t.co/kqZPmMFFjL
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, करीना कपूर की मां बबीता कपूर और उनकी ननद रीमा जैन के साथ की तस्वीर को नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'धीरे-धीरे पुराने रुटीन में आ रही हूं।' बता दें कि लगभग एक साल से नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में थीं जहां ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवा रहे थे। हाल ही में ऋषि और नीतू भारत वापस आए हैं।
Normalcy setting in !!!! Getting back in the groove 🥰
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on