{"_id":"613ed00d8ebc3e01e544428b","slug":"unfinished-priyanka-chopra-reacts-to-reviews-suggesting-she-didnt-speak-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unfinished: किताब से कई लोगों के नाम हटाने पर रीडर्स ने लगाया पूरा सच नहीं बताने का आरोप, प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Unfinished: किताब से कई लोगों के नाम हटाने पर रीडर्स ने लगाया पूरा सच नहीं बताने का आरोप, प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें से सबसे खास वजह है उनकी किताब 'अनफिनिश्ड', जिसे उन्होंने 9 फरवरी को लॉन्च किया था। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर एक बात को शेयर किया है। एक्ट्रेस की इस किताब को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हैं कि उनकी पहली किताब 'अनफिनिशड: ए मेमोएर' में कुछ भी 'अश्लील' नहीं होने के बावजूद वह दुनिया भर में बेस्ट सेलर बन गई है।
हाल ही में प्रियंका से उनकी बुक को लेकर पूछा गया कि क्या वह अपनी किताब में लोगों की पहचान छिपाकर फैंस को अट्रैक्ट करना चाहती हैं? इस पर प्रियंका ने कहा, 'ये मेरी किताब है, किसी और के बारे में नहीं। तो इसमें दूसरों के बारे में क्यों बताऊं। ' प्रियंका ने आगे कहा, 'इसमें किसी और की स्टोरी नहीं है, मेरी है। इसमें लिखा है प्रियंका की बायोग्राफी, है न? तो ये मेरी स्टोरी है।
प्रियंका कहती हैं, 'ये बहुत फनी है जब मैंने रिव्यूज पढ़े और कुछ लोगों ने लिखा कि प्रियंका ने इसमें पूरा सच नहीं बताया है। तो मतलब आप लोग गॉसिप चाहते हो। आप चाहते हो मैं नाम लेकर गॉसिप करूं और आप उसके मजे लें।'
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री, स्तंभकार-लेखिका विनीता डावरा नांगिया के साथ अभिनेत्री ने 'टाइम्स लिटफेस्ट 2021' में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी जिंदगी के बारे में किताब लिखना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
इस दौरान अभिनेत्री ने यह भी कहा, 'मुझे खुशी है कि मेरी किताब, अश्लील सामग्री नहीं होने के बावजूद बेस्ट सेलर में एक है।' यह किताब साल की शुरुआत में पेंगुइंन रैंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
इस पुस्तक में भारत में प्रियंका के बचपन, अमेरिका में उनकी शुरुआती किशोरावस्था के दिन, जहां उन्होंने नस्लवाद का सामना किया, उनका भारत लौटना और फिर राष्ट्रीय और वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतना और अभिनय करियर के बारे में बात की गई है। प्रियंका फिलहाल लंदन में हैं और उन्होंने कहा कि संस्मरण लिखने में उन्हें मुश्किल हुई, क्योंकि उन्होंने पहले कभी एक ‘ढांचे’ में इस तरह से कुछ नहीं लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।