प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में बजट पेश किया। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में पेश किया। खास बात है कि निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालीन वित्त मंत्री हैं। बजट पेश होने के बाद आम हो या खास हर कोई अपनी राय रख रहा है। कुछ लोग बजट का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ बजट का विरोध। जानिए किस सेलिब्रिटी ने बजट को लेकर क्या कहा?
हेमा मालिनी से स्मृति ईरानी तक, जानिए मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले ये 4 सेलेब्स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की सासंद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने मीडिया से बात करते हुए बजट पर राय रखी। हेमा मालिनी ने कहा- 'मुझे बड़ी खुशी है कि निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी हैं। एक महिला होकर बजट पेश किया। बड़ा अच्छा लगा। उन्होंने बहुत अच्छा बजट पेश किया। नारी से नारायणी का कॉन्सेप्ट अच्छा है। इससे भारत की सभी महिलाओं पर जो अभी हिंसा होती है उसमें कमी आएगी। लोगों को समझ आएगा कि महिला को इज्जत देनी चाहिए। निर्मला ने हर क्षेत्र में अच्छा बजट दिया है। विपक्ष कभी भी हमारी तारीफ नहीं करेंगे। उनको जो कहना है वो वही कहेंगे।'
हेमा मालिनी के अलावा भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी स्टार, मनोज तिवारी ने ट्वीट करके बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मनोज तिवारी ने लिखा- 'अगर पैन कार्ड वाला नंबर नहीं है तो अब आधार का नंबर भी चलेगा। टैक्स रिटर्न भरने के लिए भी।' मनोज तिवारी ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'आज लोगों के जीवन में कई आकांक्षाएं और उपेक्षाएं हैं। यह बजट देश को विश्वास दे रहा है। इन्हें पूरा किया जा रहा है। यह विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, गति सही है इसलिए लक्ष्य तक पहुंचना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का।'
अगर पैन कार्ड वाला नम्बर नहीं है, तो दोस्तों अब आधार कार्ड का नम्बर भी चलेगा ... टैक्स रिटर्न भरने के लिए भी .. #BudgetForNewIndia आज लोगों के जीवन में नई आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं।
ये बजट देश को विश्वास दे रहा है कि इन्हें पूरा किया जा रहा है।
ये विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, प्रोसेस ठीक है, गति सही है इसलिए लक्ष्य तक पहुंचना तय है: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी#BudgetForNewIndia
गोरखपुर से सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) भी पीछे नहीं रहे। बजट पेश होते ही रवि किशन ने अपनी राय ट्विटर के जरिए रखी। रवि किशन ने लिखा- 'मुझे भरोसा है कि यह बजट भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को साकार करने का रौडमैप देने के साथ ही सबका हाथ सबका विकास और सबका विश्वास की परिकल्पना को भी साकार करने की दिशा में मजबूत कदम होगा।'
मुझे विश्वास है कि, यह बजट भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विज़न को साकार करने का रोडमैप देने के साथ ही 'सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास' की परिकल्पना को भी साकार करने की दिशा में मजबूत कदम होगा।#budget
इसके साथ ही महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी सोशल मीडिया पर बजट की तारीफ की। स्मृति ईरानी ने लिखा- 'मैं पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को शुक्रिया कहना चाहती हूं। प्रगतिशील, समावेशी, व्यावहारिक और भविष्यवादी बजट पेश किया। बजट न केवल आम आदमी की आकांक्षाओं को पूरा करता है बल्कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव भी रखता है।'
Congratulations to PM @narendramodi ji & FM @nsitharaman ji for presenting a progressive, inclusive, pragmatic and futuristic #BudgetForNewIndia. Budget not only fulfils aspirations of common man but also lays foundation for a stronger economy. pic.twitter.com/xtryzpsWfB