Salman Khan: किरेन रिजिजू ने की सलमान की फिटनेस की जमकर तारीफ, कहा- हम एक दूसरे को प्रेरित करते हैं
Salman Khan: हाल ही में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान की फिटनेस की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि हम दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा प्रेरित करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में केंद्रीय मंत्री और सांसद किरेन रिजिजू ने सलमान खान की फिटनेस के प्रति उनके योगदान को स्वीकार किया। इंडिया टुडे से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को फिटनेस, अनुशासन और कठिन परिश्रम के मामले में प्रेरित करते हैं।
Anupam Kher: हरिद्वार में सनातनी अंदाज में जन्मदिन मनाकर गदगद अनुपम खेर, बोले- 'यह जीवन का बेस्ट बर्थडे था'
उन्होंने सलमान की सराहना करते हुए कहा, “मैं सलमान का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दिया। वह मेरे साथ अरुणाचल प्रदेश में साहसिक खेल और साइक्लिंग को प्रमोट करने आए थे। उन्होंने अपनी शूटिंग के काम को छोड़कर मेरे साथ समय बिताया। वह बहुत दयालु और नेकदिल इंसान हैं।" इस बातचीत के दौरान जब किरेन रिजिजू से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान से फिटनेस के कुछ विशेष राज सीखे हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “जब मैं सलमान से मिला तो मैं पहले से फिट था। हम एक-दूसरे से कुछ नहीं सीखते, हम एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं।"
सलमान की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही एक्शन फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। इसका निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
हाल ही में फिल्म का गाना 'जोहरा जबीन' रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। 'सिकंदर' ईद के मौके पर 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। एक साल से ज्यादा समय के बाद सलमान खान इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने की कोशिश में हैं।
संबंधित वीडियो