फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Def Jam India: दुनिया भर में देसी हिप हॉप और रैप की धूम, विदेशी ब्रांड ने दिया इन दो उभरते कलाकारों को मौका

Wed, 23 Feb 2022 07:51 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Universal Music Group launched Def Jam India with two popular Indian rappers Dino James and Fotty Seven
डिनो जेम्स और फॉटी सेवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने डेफ जैम इंडिया शुरू करने का एलान कर दिया है। ये एक नया म्यूजिक लेबल होगा जो इलाके के हिप-हॉप और रैप गायकों को दुनिया भर में पहचान दिलाने का इरादा रखता है। डेफ जैम इंडिया इसी डेफ जैम रिकॉर्डिंग लेबल के हिसाब से अपना मिशन आगे बढ़ाएगा जिस हिसाब से ये लेबल दुनिया भर में हिप-हॉप और शहरी संस्कृति में आधुनिकता का नेतृत्व करता रहा है। अपनी शुरुआत के साथ ही डेफ जैम इंडिया ने दो बेहद लोकप्रिय रैपर डिनो जेम्स और फॉटी सेवन को अपने साथ शामिल कर लिया है। देसी संगीत मंचों पर इन दिनों हिप-हॉप और रैप का चलन तेजी से बढ़ा है। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी दो साल पहले इसी मकसद से एक कंपनी इंक इंक शुरू की थी लेकिन उसका काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया।

Universal Music Group launched Def Jam India with two popular Indian rappers Dino James and Fotty Seven
Def Jam India - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में एक स्टाइल के रूप में हिप-हॉप ने लोकप्रियता की तेज रफ्तार पकड़ी है। डेफ जैम इंडिया की शुरुआत भारतीय कलाकारों को नाम कमाने की दिशा में काफी मदद कर सकती है क्योंकि डेफ जैम के दीवाने दुनिया भर में हैं। यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया तथा साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ देवराज सान्याल कहते हैं, “भारत में डेफ जैम इंडिया को लॉन्च करने का इससे बेहतर समय हो ही नहीं सकता है। हमारे घरेलू हिप-हॉप और रैप कलाकार इस क्षेत्र में तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पॉप के साथ मजबूती स्थापित कर रहे हैं। डेफ जैम इंडिया स्थानीय स्ट्रीट और रैप संस्कृति, भारतीय ध्वनियों और अद्वितीय बहुभाषी प्रवाह से प्रभावित और प्रेरित होगा।”

डेफ जैम के भारत में आने को लेकर इसके चेयरमैन और सीईओ टुंजी बालोगुन कहते हैं, “यूके, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में हमारे हालिया लॉन्च के बाद हम दुनिया भर में डेफ जैम परिवार में डेफ जैम इंडिया का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हिप-हॉप वैश्विक युवा संस्कृति की नब्ज को दर्शाता है और वास्तविक समय में नई कहानियों और आवाजों का वृत्तांत करता है। डेफ जैम इंडिया दुनिया भर के दर्शकों को भारतीय हिप-हॉप संस्कृति को बेहतरीन तरीके से खोजने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा और इस क्षेत्र से उभरने वाले अत्याधुनिक कलाकारों की अगली पीढ़ी की पेशकश करेगा।”

Universal Music Group launched Def Jam India with two popular Indian rappers Dino James and Fotty Seven
डिनो जेम्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेफ जैम इंडिया की लॉन्चिंग पर ही इस लेबल के साथ मौका पाने वाले डिनो जेम्स मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के सारणी के रहने वाले हैं। एमिनेम और ए आर रहमान से प्रभावित रहे जेम्स को उनकी कहानी कहने, वर्डप्ले और विविध गीत संरचनाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने पहले सिंगल 'लॉसर' के माध्यम से काफी प्रसिद्धि बटोरी। डिनो जेम्स भारत की सबसे प्रमुख हिप-हॉप प्रतिभाओं में से एक हैं। यूट्यूब पर इनके 51 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और वीडियोज़ पर 40 करोड़ से अधिक व्यूज है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उनके 10 करोड़ से ज्यादा ऑडियो स्ट्रीम्स अब तक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Universal Music Group launched Def Jam India with two popular Indian rappers Dino James and Fotty Seven
fotty seven - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं अंकित गुडवानी उर्फ फॉटी सेवन ने 50 सेंट और एमिनेम से प्रेरित होकर अंग्रेजी में रैप करना शुरू किया। लेकिन बाद में जनता तक आसानी से पहुंच स्थापित करने के लिए इसे हिंदी में तब्दील कर दिया। उनका नाम फॉटी सेवन रासायनिक तत्व सिल्वर से लिया गया है, जिसका प्रतीक एजी (अंकित गुडवानी के पहले और अंतिम नाम के पहले अक्षर का प्रतिनिधित्व करता है) और परमाणु संख्या 47 है। फॉटी सेवन ने कई सिंगल रिलीज़ के साथ 2020 में अपना पहला ईपी 'असली इंडिपेंडेंट' जारी किया। वे सिंगल 'भोत तेज' के साथ सुर्खियों में आए,जिसमें बादशाह ने अभिनय किया है। डेफ जैम इंडिया के लेबल पर डिनो जेम्स का सिंगल ‘लॉस्ट’ और फ़ॉटी सेवन की ‘बैंजो’ इनकी पहली रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed