फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत

Mon, 15 Jan 2024 01:27 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 15 Jan 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
unknown facts about Salaar part 1 ceasefire singer shashika mooruth krishna bhajan singer from south africa
काली मां, शशिका मूरत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘सलार पार्ट 1 सीजफायर’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर रौनक बनाए हुए हैं। फिल्म की तारीफ इसकी ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी कहानी और इसके कलाकारों के अभिनय, फिल्म के एक्शन सीन्स के साथ ही इसके संगीत को लेकर भी हो रही है। फिल्म का एक गाना इस बीच खूब धूम मचाता रहा है और ये गाना ‘काली मां’ फिल्म में ऐसे मोड़ पर आता है जहां से फिल्म का पूरा तेवर और कलेवर ही बदल जाता है। ये गाना गाया है शशिका मूरत ने, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ के रूप में जाना जाता है। अपने कृष्ण भजनों के लिए लोकप्रिय रहीं शशिका ने हाल के दिनों में राम भजन भी खूब गाए हैं।

unknown facts about Salaar part 1 ceasefire singer shashika mooruth krishna bhajan singer from south africa
शशिका मूरत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शशिका मूरत भारतीय मूल की अफ्रीकी गायिका हैं। उन्होंने अपने गायन से भजनों को नए स्वरूप में गढ़ने की कोशिश की है। शशिका ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों में महेंद्र कपूर से लेकर किशोर कुमार, सोनू निगम, उदित नारायण के साथ गाने गाए हैं। 70 के दशक में जब शशिका ने किशोर कुमार के साथ साउथ अफ्रीका में मंच साझा किया था तब किशोर कुमार उनकी गायकी से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे। उन्होंने उसी समय शशिका के पिता से कहा था कि यह गलत जगह है, इन्हें भारत में होना चाहिए। शशिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानती रही हैं।

unknown facts about Salaar part 1 ceasefire singer shashika mooruth krishna bhajan singer from south africa
शशिका मूरत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शशिका ज्यादातर कृष्ण भजन गाती हैं। वह काफी समय तक गानों के कवर वर्जन (दूसरे गायकों के मशहूर गानों को अपनी आवाज में गाना) गाती रही हैं लेकिन फिर उन्होंने अपने म्यूजिक लेबल ‘ऊर्जा म्यूजिक’ की शुरुआत की। उनके अलबम ‘स्वागतम कृष्ण’ का गीत ‘गोविंद माधव’ को अमेरिका में खूब शोहरत मिली। उनका अलबम ‘कृष्ण, द फ्लूट प्लेयर’ यूएस बिलबोर्ड चार्ट में 14वें पायदान पर रहा। शशिका को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति द्वारा ‘इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
unknown facts about Salaar part 1 ceasefire singer shashika mooruth krishna bhajan singer from south africa
शशिका मूरत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों शशिका का फिल्म ‘सलार’ में गाया गाना ‘काली मां’ खूब लोकप्रियता पा रहा है। इस बारे में शशिका कहती हैं, “इस खूबसूरत और भावनात्मक गीत को गाने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं संगीतकार रवि बसरूर के प्रति आभारी महसूस करती हूं। वह वास्तव में एक बेहतरीन संगीतकार और विनम्र इंसान हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी रचनात्मक  रहा है। हिंदी और मारवाड़ी में गाया गया यह गीत आदिवासी महिलाओं की काली मां के प्रति भावनाओं को दर्शाता है। दृश्य के लिए आवश्यक भावना लाने के लिए अपनी आवाज के साथ अलग-अलग प्रयोग करने का मुझे मौका मिला। यह चुनौती भरा अनुभव मुझे काफी पसंद आया।”
K J Joy Passes Away: मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का निधन, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
unknown facts about Salaar part 1 ceasefire singer shashika mooruth krishna bhajan singer from south africa
शशिका मूरत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘काली मां’ के हिंदी गाने के बोल रिया मुखर्जी ने लिखे हैं। फिल्म के इस दृश्य में जब आदिवासी महिलाएं हर रोज एक किशोरी को उठा ले जाने वाले राज्य के आततायी से बचने के लिए काली मां को पुकारती हैं, तभी फिल्म में अभिनेता प्रभास पहली बार अपने रौद्र रूप में आते हैं। फिल्म का संवाद है, ‘अपने भक्तों को बचाने काली मां नहीं आ पाईं तो उन्होंने अपना बेटा भेज दिया।’ प्रभास के इस संवाद से पूरा हाल तालियों से गूंज उठता है।
Fighter Trailer: 'फाइटर' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति का जज्बा लिए हवाओं से बातें करते नजर आए ऋतिक-दीपिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed