{"_id":"5bc7190abdec226d0679c17f","slug":"unknown-facts-about-sunny-deol-film-and-life-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spl: सनी देओल ने सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में मचा दिया था 'गदर', कई रोचक किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spl: सनी देओल ने सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में मचा दिया था 'गदर', कई रोचक किस्से
Thu, 18 Oct 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने एक्शन अंदाज से लाखों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड कलाकार 19 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार उनका यह 62वां जन्मदिन है। शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल और उनकी फिल्मों को लेकर कई किस्से आज भी कायम हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी और व्यक्तित्व से जुड़ी बेहद खास बातों को बताते हैं।
2 of 10
'जब ये ढाई किलो का हाथ उठता है तो फिर कोई और उठता नहीं, उठ जाता है।' सिनेमा के बदलते दौर में भी फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल का यह मशहूर डॉयलॉग तो आपको याद ही होगा। एक्शन और रोमांटिक किरदारों से लेकर बॉलीवुड में अपने शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल की अलग ही जगह है।
3 of 10
असली नामः बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। चूंकि उनका परिवार उन्हें प्यार से सनी नाम से बुलाता था तो आगे चलकर फिल्मों में भी उन्हें सनी नाम से ही पहचान मिली। हालांकि 1995 में उन्हें 'अजय' नाम की एक फिल्म में भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
इंग्लैंड से सीखी एक्टिंगः अपनी देसी छवि के लिए मशहूर सनी के प्रशंसकों को शायद ही मालूम होगा कि एक्टिंग की पढ़ाई उन्होंने इंगलैंड के बर्मिंघम के 'द ओल्ड वर्ल्ड थियेटर' से की।
विज्ञापन
5 of 10
सफल बिजनेसमैनः फिल्मों के अलावा सनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 'सनी साउंड स्टूडियो' कंपनी में एविएट समूह के साथ उनकी पाटर्नरशिप है जिसे उन्होंने 1996 में स्थापित की थी। इस कंपनी का भारत में डॉल्बी डिजिटल साउंड लाने में बड़ा योगदान माना जाता है। साथ ही, सनी अपने भाई बॉबी और पिता धर्मेंद्र के साथ रेस्टोरेंट चेन भी चलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।