{"_id":"6082e6d98ebc3e729b557db8","slug":"unknown-facts-and-life-struggle-of-superhit-actress-leela-naidu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जिसकी खूबसूरती पर फिदा थी ये दुनिया, आखिरी दिनों में पहचानना भी हो गया था मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जिसकी खूबसूरती पर फिदा थी ये दुनिया, आखिरी दिनों में पहचानना भी हो गया था मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लीला नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही चुकी हैं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग का कायल बनाया बल्कि अपनी गजब की खूबसूरती से भी लोगों के दिल पर राज किया। इन्हीं अभिनेत्रियों की सूची में आती हैं एक्ट्रेस लीला नायडू जो 50 और 60 के दशक में एक सुपरहिट हीरोइन रह चुकी हैं। आइए उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर डालते हैं एक नजर ....
2 of 6
लीला नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
1954 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर लीला नायडू उस समय खूब चर्चाओं में थीं। साथ-साथ वोग मैग्जीन की दुनियाभर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी उनका नाम शुमार था। 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुराधा' से लीला नायडू ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। ये फिल्म कुछ खास जादू तो नहीं दिखा पाई लेकिन लीला की एक्टिंग के सभी दीवाने हो गए थे।
3 of 6
लीला नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के बाद तो मानो लीला नायडू की किस्मत का तारा चमक गया था। उस समय लीला के पास फिल्मों की झड़ी लग गई थी लेकिन उन्होंने अपने मन की सुनी और वही फिल्में चुनीं जिनकी गवाही उनके दिल ने दी। अपने करियर में लीला नायडू ने हर तरह के किरदार निभाए। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है। जिसमें 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'उम्मीद, 'आबरू', 'द गुरू' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लीला नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों के अलावा लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। 1964 में आई फिल्म 'बागी' उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी। जहां लीला नायडू प्रोफेशनल लेवल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं थीं तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। मात्र 17 साल की उम्र में ही लीला नायडू ने ओबेरॉय होटल के मालिक के बेटे से शादी कर ली थी लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली।
विज्ञापन
5 of 6
लीला नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के कुछ साल बाद ही लीला नायडू का पति से तलाक हो गया। इसके बाद लीला नायडू ने मुंबई के रहने वाले एक कवि से शादी कर ली लेकिन उनकी दूसरी शादी भी टूट गई। इससे लीला नायडू की जिंदगी में भूचाल आ गया था। उन्होंने खुद को सभी से अलग कर लिया और गुमनामी भरी जिंदगी जीने लगीं। लीला नायडू ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। उन्हें आर्थरायटिस की भी बीमारी थी जिसकी वजह से लीला नायडू को चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। इसीलिए उन्होंने लोगों से मिलना भी बंद कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।