कोरोना संक्रमण के चलते शुरू हुई वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस धीरे धीरे अपना आकर्षण खोने लगी हैं। इन आयोजनों में पूरा संवाद एक तरफा होता है, पत्रकारों को सिर्फ अपने माइक म्यूट पर रखकर सितारों के प्रवचन सुनने होते हैं। न किसी सितारे को फर्क पड़ता है कि जो संख्या पर्दे पर दिख रही है, वह वाकई असली पत्रकारों की ही है। और, न ही किसी सितारे को मीडिया के किसी सवाल के जवाब देने की बाध्यता ही बाकी बची है। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ के बाद प्राइम वीडियो ने भी मंगलवार को कुछ ऐसा ही किया।
अब 'अनपॉज्ड' के सितारों ने किए प्रवचन, न किसी को सवाल पूछने की इजाजत, न किसी कलाकार ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मावली 'अनपॉज्ड' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च के लिए एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मीडिया पूरा समय दर्शक बना रहा है और फिल्म के निर्देशक सुनाते रहे अपने हिसाब से अपने अपने किस्से। फिल्म 'अनपॉज्ड' में पांच कहानियां हैं जिनके पांच अलग-अलग शीर्षक हैं। 'ग्लिच', 'अपार्टमेंट', 'रैट ए टैट', 'विषाणु' और 'चांद मुबारक'। इन सभी कहानियों को क्रमशः राज निदिमोरू और कृष्णा डीके, निखिल आडवाणी, तनिष्ठा चटर्जी, अविनाश अरुण और नित्या मेहरा ने लॉकडाउन के दौरान ही फिल्माया है।
फिल्म 'अनपॉज्ड' के लिए रखी गई वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकारों की लगभग सवा घंटे तक हुई बातचीत को सिर्फ एक ही वाक्य में पूरा कहा जा सकता है। सभी अभिनेताओं ने और कहानियों के निर्देशकों ने अपनी अपनी कहानियों की विशेषताएं बताईं और प्राइम वीडियो का धन्यवाद दिया जिसने उनसे लॉकडाउन के समय में काम करवाया। अब कलाकार भी अलग से जवाब कहां से देंगे जब उनसे सवाल पूछने की अनुमति ही किसी पत्रकार को नहीं थी। प्राइम वीडियो ओरिजिनल कंटेंट की मुखिया अपर्णा पुरोहित भी कागज पर लिखा हुआ एक वेलकम नोट पढ़कर किनारे हो गईं।
'अनपॉज्ड' के ट्रेलर लॉन्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई 12 से 13 कलाकार शामिल हुए लेकिन अपने अनुभवों को दिल से साझा किया तो सिर्फ लिलेट दुबे और रत्ना पाठक शाह ने। दोनों ने ही एक नए काम में आई अपनी परेशानियों को बताया। लिलेट कहती हैं, 'लॉकडाउन के शुरुआती दिन तो कहीं तक ठीक थे लेकिन बाद में हर इंसान ऊब गया। देश में सिनेमाघर भी बंद थे। पता नहीं लोगों ने किस तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना और मनोरंजन करना शुरू कर दिया? मैं तो हमेशा मनोरंजन के लिए थिएटर को ही प्राथमिकता देती हूं।'
लिलेट दुबे फिल्म 'अनपॉज्ड' में तनिष्ठा चटर्जी की कहानी 'रैट ए टैट' का हिस्सा हैं। यह कहानी दो महिलाओं की है जो अकेले रहना पसंद करती हैं। लेकिन, लॉकडाउन के दौर में इन दोनों के बीच मित्रता पनप जाती है। लिलेट के साथ इस कहानी में युवा अभिनेत्री रिंकू राजगुरु मुख्य भूमिका में हैं। अपनी बात जारी रखते हुए लिलेट ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं किसी को कह रही हूं कि यह अच्छा नहीं है। बल्कि, मैं यहां सिर्फ अपनी बात बता रही हूं। ऐसा भी नहीं कि अगर मुझे करना पड़ा तो मैं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करूंगी। हो सकता है करूं! लेकिन, मेरी प्राथमिकता थिएटर ही हैं।'