बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। हालांकि 60, 70, 80 औऱ 90 के दशक में ना इंटरनेट था और ना ही सेलेब्स अपने फैंस से अपनी खूबसूरत यादें साझा कर पाते थे। ये ही वजह है कि इन सेलेब्स की खास तस्वीरें जल्दी दर्शकों के सामनें नहीं आ पाती थी।। हालांकि उस दौर में भी सितारों को तस्वीर क्लिक करवाने का बहुत शौक था और अब जाकर उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों के सामने आ रही हैं। तो चलिए आज आपको दिखाते हैं इन दिग्गज सितारों की कुछ अनदेखी तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
ये हैं 70 के दशक के स्टार्स और उनके परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें, अगर ये ना देखा तो फिर क्या देखा!
रणधीर कपूर
बॉलीवुड के हिट एक्टर और राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। हालांकि रणधीर को अपने भाई ऋषि कपूर और पिता राज कपूर जैसी शोहरत नहीं मिली। रणधीर ने साल 1971 में एक्ट्रेस बबीता से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं करिश्मा और करीना जो कि फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। रणधीर अपने माता पिता से बेहद लगाव रखते थे। उन्होंने अपने बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
जितेंद्र
बॉलीवुड के जंपिंग जैक कहे जाने वाले एक्टर जितेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि जितेंद्र ने एक समय के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। उनके बेटी एकता कपूर टीवी जगत की क्वीन कहीं जाती हैं और बहुत सफल फिल्म और सीरियल प्रोड्यूसर हैं। वहीं बेटे तुषार ने भी कॉमेडी फिल्मों के जरिए फैंस को काफी एंटरटेन किया है।
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अमिताभ ने 70-80 के दशक से फिल्मों में काम करना शुरु किया था और आज तक वो फिल्मों के साथ साथ
टीवी पर भी एक्टिव हैं। अमिताभ इस तस्वीर में अपनी मां और भाई के साथ नजर आ रहे हैं।
ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को याद करके अभी भी लोगों की आंखे नम हो जाती हैं।ऋषि की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। ऋषि कपूर अपने पिता की तरह ही परिवार में अनुशासन बना कर रखते थे। हालांकि उन्हें अपने परिवार से काफी प्यार था और ये इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है।