{"_id":"62ceaaa198ff4d3d3e1df8c6","slug":"uorfi-javed-shares-video-in-revealing-pink-bra-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: फैशन के मामले में उर्फी ने किया फिर नया प्रयोग, रस्सी से बना ब्रा टॉप पहनकर साझा किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: फैशन के मामले में उर्फी ने किया फिर नया प्रयोग, रस्सी से बना ब्रा टॉप पहनकर साझा किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 13 Jul 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मॉडल एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइल, फैशन और कपड़ों को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाती नजर आती हैं। उर्फी की ड्रेस अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। कभी वह बोरी से बने कॉस्ट्यूम पहन कर तस्वीरें साझा करती हैं तो कभी अपनी साड़ी को काटकर ही कोई स्टाइलिश पोशाक बना लेती हैं। एक बार फिर उर्फी अपने कपड़ों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में हैं।
Trending Videos
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
कपड़ों के साथ प्रयोग करने के मामले में उर्फी जावेद का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक खास बिकिनी टॉप में अपना नया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों किसी रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह खूब नए-नए लुक ट्राई कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक ब्रा टॉप में वीडियो साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
बता दें कि उर्फी ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। वीडियो में उर्फी पिंक कलर की एक रिवीलिंग ब्रा पहने हुई हैं। ऐसा लग रहा है कि यह ब्रा जैसे किसी रस्सी से बनी हुई है। वीडियो थोड़ा छोटा है। इसमें उर्फी का पूरा लुक तो नहीं दिख रहा है, लेकिन रस्सी से बनी हुई उनकी ब्रा देखी जा सकती है। इसके अलावा इसमें दिखाई दे रहा है कि उर्फी जिस जगह पर हैं, वहां बारिश हो रही है और उर्फी बारिश का लुत्फ उठा रही हैं।
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
बता दें कि वीडियो में उर्फी ने जो ब्रा पहनी है उसका डिजाइन तो अजीब है ही, वह सिर्फ एक डोरी पर टिकी है। इस ब्रा टॉप में कोई स्ट्रैप्स भी नहीं है। इतनी बोल्ड ब्रा उर्फी जावेद ही पहन सकती हैं। इस ब्रा टॉप के साथ उर्फी का मेकअप भी कमाल का है। उन्होंने पिंक लिपस्टिक, काजल, मस्कारा और ब्लशर लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है। उर्फी इस लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।