{"_id":"67dc2d0683a9a5cf420fb379","slug":"upcoming-action-movies-in-2025-sikandar-war-2-alpha-lahore-1947-jaat-baaghi-4-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Action Movies: सिकंदर से लेकर जाट तक, इस साल रिलीज होंगी बड़ें स्टार्स की ये एक्शन से भरपूर फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Upcoming Action Movies: सिकंदर से लेकर जाट तक, इस साल रिलीज होंगी बड़ें स्टार्स की ये एक्शन से भरपूर फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:58 PM IST
सार
Upcoming Action Movies 2025: इस साल बॉलीवुड में कई शानदार एक्शन फिल्में आने वाली हैं, जो दर्शकों को रोमांच से भर देंगी। इस साल सलमान खान, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसी बड़ी सितारों की फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल रिलीज होंने वाली एक्शन फिल्मों की लिस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जनवरी से अब तक कई फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन अब मार्च में सलमान खान की फिल्म "सिकंदर" का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की "बागी 4" और सनी देओल की जाट भी इस साल रिलीज होने वाली हैं। साथ ही, वाईआरएफ अपनी पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म "अल्फा" लेकर आ रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में होंगी। इस साल और भी कई धमाकेदार एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
Trending Videos
2 of 6
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर
सलमान खान की फिल्म सिकंदर एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। सलमान के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब 30 मार्च को खत्म हो जाएगा, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
रेड 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीक्वल रेड 2 एक्शन फिल्म होगी। इस बार भी अजय आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में लौट रहे हैं। रितेश देशमुख इसमें विलेन की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी। रेड 2 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
4 of 6
बागी 4
- फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की बाघी सीरीज का चौथा भाग बागी 4 जबर्दस्त एक्शन लेकर आ रही है। इस बार कहानी को और भी अलग ढंग से पेश किया जाएगा, क्योंकि इस बार बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री भी हो गई है। बागी 4 इस साल 5 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
अल्फा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
अल्फा
YRF स्पाई यूनिवर्स अपनी पहली महिला प्रधान फिल्म अल्फा लेकर आ रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अल्फा पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाएंगे। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X