फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Army Based Movies: 'तन्वी द ग्रेट' से 'गलवां' तक', सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं ये आगामी फिल्में

Sat, 12 Jul 2025 12:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Jul 2025 12:52 AM IST
सार

Upcoming Indian Army and Military Based Movies: भारतीय सेना की गौरव गाथा बताने वाली फिल्मों का दर्शकों के बीच खासा क्रेज देखा जाता है। आने वाले दिनों में इस थीम पर बनी ये फिल्में दस्तक देंगी।

विज्ञापन
Upcoming Indian Army and Military Based Movies Tanvi The Great Border 2 Battle Of Galwan
तन्वी द ग्रेट, बैटल ऑफ गलवां, बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन के शौकीनों पर एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस का जादू एक तरफ और देशभक्ति एक तरफ। उस पर भी बात जब भारतीय सेना के शौर्य की कहानी बताने वाली फिल्मों की हो तो सोने पर सुहागा। सेना पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों में अलग ही दीवानगी देखी जाती है। अगर आपको भी ऐसी फिल्में पसंद हैं तो आने वाले वक्त में ये फिल्में दस्तक देंगी।

Upcoming Indian Army and Military Based Movies Tanvi The Great Border 2 Battle Of Galwan
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

'तन्वी द ग्रेट'
अनुपम खेर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी सेना पर आधारित है। यह तन्वी रैना की कहानी है, जो अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए सेना में भर्ती होना चाहती है। मगर, उसके सामने चुनौतियां तमाम हैं। तन्वी ऑटिज्म से पीड़ित है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें शुभांगी दत्त लीड रोल में हैं। उनके अलावा पल्लवी जोशी, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी जैसे सितारे हैं।

Upcoming Indian Army and Military Based Movies Tanvi The Great Border 2 Battle Of Galwan
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर 2' भी लिस्ट में शामिल है। इसकी शूटिंग चल रही है। यह फिल्म जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।

Special OPS 2: देश के साइबर क्राइम के अधिकारियों से मिले हिम्मत सिंह, स्पेशल ऑप्स 2 की टीम की हुई खास मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Indian Army and Military Based Movies Tanvi The Great Border 2 Battle Of Galwan
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप, अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'इक्कीस'
फिल्म 'इक्कीस' भी आर्मी की पृष्ठिभूमि पर आधारित है। इसमें धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और वरुण धवन जैसे सितारे हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 'इक्कीस' की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
Upcoming Indian Army and Military Based Movies Tanvi The Great Border 2 Battle Of Galwan
'बैटल ऑफ गलवां' - फोटो : इंस्टाग्राम

'बैटल ऑफ गलवां'
इसके अलावा लिस्ट में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' भी है, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। सलमान खान की यह फिल्म सच्ची कहानी पर बनी है। साल 2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह क्षेत्र लद्दाख में है। इस जंग में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed