आज से जुलाई का महीना शुरु हो गया है और एंटरनटेनमेंट जगत ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। 2022 के जुलाई महीने में भी बॉक्स ऑफिस कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। यहां तक कि आज पहला दिन भी मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि 01 जुलाई को अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री दः नंबी इफेक्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल इसके अलावा भी आपको पूरे महीने मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस महीने की अपकमिंग रिलीज के बारे में।
July Upcoming Movies: जुलाई का पहला ही दिन एंटरटेनमेंट के नाम, 'रॉकेट्री' समेत पूरे महीने रिलीज होंगी ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम'
जुलाई के पहले दिन आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री दः नांबी इफेक्ट' तो रिलीज हो ही रही है, इसके साथ ही अभिनेता आदित्य कपूर रॉय की फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' भी 1 जुलाई यानी आज ही रिलीज हो रही है। कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
खुदा हाफिज 2
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज पार्ट 2' को मेकर्स ने 8 जुलाई, 2022 को रिलीज करने का फैसला किया है।
शाबाश मिट्ठू
अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिट्ठू 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में तापसी ने भारतीय महिला क्रिकेट खिला[ड़ी मिताली राज की भूमिका अदा की है। जो हर परिस्थिति से लड़कर अपना मुकाम हासिल करती है। दरअसल फिल्म में मिताली राज के करियर और निजी दोनों जिंदगियों के संघर्ष को दिखाया जाएगा।
शमशेरा
अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' को लेकर काफी फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। फिलहाल ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं।