साल 2020 के बाद 2021 भी फिल्मी दुनिया के लिए कुछ खास नहीं रहा। बीते साल कई फिल्मों की रिलीज डेट को आगे खिसकाया गया था। लेकिन अब बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में उतरने के लिए लाइन में लगी हुई हैं और इनकी रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले दिनों में आपका मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। साथ ही आपको सभी फिल्मों की रिलीज डेट भी बताएंगे।
Upcoming Movies: सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं ये 10 मेगा बजट फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म - जर्सी
रिलीज की तारीख - 14 अप्रैल 2022
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहिद एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे, जो अपने बेटे की खुशी के लिए फिर से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखता है। 'जर्सी' साल 2021 के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था, जिस वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया।
रिलीज की तारीख - 14 अप्रैल 2022
14 अप्रैल सिनेमा प्रेमियों के लिए खास तारीख है क्योंकि इसी दिन मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएस चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का पहला चैप्टर साल 2018 में रिलीज हुआ था और अब लंबे इंतजार के बाद दूसरा चैप्टर भी रिलीज हो रहा है। ये फिल्म साल 2021 में 16 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला गया।
फिल्म - भेड़िया
रिलीज की तारीख - 14 अप्रैल 2022
'भेड़िया' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इस फिल्म के वीडियो और टीज़र में अभिनेता वरुण धवन भालू की तरह गरजते हुए नजर आए हैं। मैडॉक फिल्म्स की घोषणा के अनुसार, यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
फिल्म - बच्चन पांडे
रिलीज की तारीख - 18 मार्च 2022
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी को जारी किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया। पहले, यह क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण रिलीज को स्थगित कर दिया गया था।