{"_id":"61101a878ebc3efce47bfce2","slug":"urfi-javed-big-boss-contestant-here-is-all-you-need-to-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्फी जावेद: बिग बॉस में हुई इंट्री, जानिए लखनऊ की रहने वाली इस टीवी अदाकारा के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उर्फी जावेद: बिग बॉस में हुई इंट्री, जानिए लखनऊ की रहने वाली इस टीवी अदाकारा के बारे में सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिगबॉस के 15वें सीजन की शुरुआत रविवार से हो गई। छोटे परदे पर लोकप्रियता के नए आयाम छूने वाले इस प्रोग्राम में कंटेस्टेंट के तौर पर उर्फी जावेद आ रही हैं। छोटे परदे का जाना पहचाना चेहरा उर्फी इस बार बिग बॉस में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए उर्फी जावेद के जीवन और करियर के बारे में सबकुछ
2 of 6
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म नवाबों के शहर में 15 अक्तूबर 1996 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक किया था।
3 of 6
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
2016 में उर्फी सोनी टीवी के 'बड़े भैया की दुल्हनिया' कार्यक्रम में अवनि पंत की भूमिका में नजर आईं। 2016 से 2017 तक उन्होंने स्टार प्लस के 'चंद्र नंदिनी' में छाया का रोल किया। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के 'मेरी दुर्गा' में आरती की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
साल 2018 में उर्फी जावेद सब टीवी के सीरियल 'सात फेरों की हेरा फेरी' में कामिनी जोशी, कलर्स टीवी के 'बेपनाह' सीरियल में बेला कपूर, स्टार भारत के 'जीजी मां' कार्यक्रम में पियाली और एंड टीवी के 'डायन' सीरियल में नंदिनी की भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
इसके बाद साल 2020 में वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कार्यक्रम में वह शिवानी भाटिया का रोल निभाती नजर आईं। 'कसौटी जिंदगी की' में उन्होंने तनीशा चक्रवर्ती का किरदार निभाया। अब उन्हें बिग बॉस से अपने करियर को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।