{"_id":"6354f0687caf75210e0ddb4b","slug":"urfi-javed-calls-herself-female-ranveer-singh-and-shocking-answer-about-her-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: 'मेरे पास वही है जो तुम्हारे पास है बस साइज का फर्क', आउटफिट पर किया सवाल तो उर्फी ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: 'मेरे पास वही है जो तुम्हारे पास है बस साइज का फर्क', आउटफिट पर किया सवाल तो उर्फी ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमेशा अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर जानी जाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बार वह अपने कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि अपने बयान के चलते सुर्खियों में हैं। कई बार यूजर्स उनके कपड़ों को लेकर उर्फी की तुलना रणवीर सिंह से कर देते हैं, क्योंकि रणवीर भी अक्सर अतरंगी कपड़ों में ही नजर आते हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने अपनी तुलना रणवीर सिंह से कर दी है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों रणवीर सिंह करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। वहां उन्होंने उर्फी जावेद के फैशन सेंस की तारीफ की थी। जिसके बाद से उर्फी और रणवीर सिंह दोनों ही चर्चा में थे। जिसके बाद उर्फी ने रणवीर के सामने दूसरी शादी का प्रस्ताव तक रख दिया था। उर्फी ने कहा था कि अगर कभी रणवीर सिंह को दूसरी शादी करनी हो तो वह इसके लिए तैयार हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद से रणवीर सिंह के को एक लाइन में परिभाषित करने के लिए कहा गया। इसके जवाब में उर्फी ने कहा- मुझे लगता है कि मैं फीमेल रणवीर सिंह हूं और वह मेल उर्फी जावेद हैं। इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान उर्फी से उनके आउटफिट को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद ने कहा- मैं झूठ नहीं बोलूंगी, कई बार ऐसा होता है। लेकिन मैं अपनी शरीर में बहुत आराम महसूस करती हूं। मुझे शर्म नहीं आती। अगर कभी कोई वार्डरोब मालफंक्शन हुआ भी तो मुझे इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। सबने तो सब देखा ही हुआ है। ऐसा कुछ नया तो दिख नहीं जाएगा। मेरे पास वही है जो तुम्हारे पास है, बस साइज का फर्क है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।