फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Pal: बहन कपड़े तो पहन.., उर्फी जावेद पर भड़के कॉमेडियन सुनील पाल, कहा- न्यूज में रहने के लिए होती हैं...

Sun, 06 Nov 2022 08:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 06 Nov 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
urfi javed comedian sunil pal angry on bigg boss ott fame actress see video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वह अपने कपड़ों और बयानों को लेकर नहीं बल्कि एक महिला को एक्सपोज करने को लेकर सुर्खियों में हैं। ये वही महिला है जो उर्फी के खिलाफ फतवा जारी करना चाहती थी। इन सबके बीच पहली बार सुनील पाल ने उर्फी जावेद को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ कहा है। तो चलिए जानते हैं उर्फी को लेकर सुनील पाल का क्या नजरिया है।

urfi javed comedian sunil pal angry on bigg boss ott fame actress see video
उर्फी जावेद, सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर कभी टॉपलेस हो जाती हैं तो कभी अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनकी ऐसी हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर उर्फी को खूब ताने सुनने को मिलते हैं, लेकिन तानों का उनपर कोई असर नहीं होता है। इन सबके बीच कॉमेडियन सुनील पाल भी उर्फी की हरकतों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी किया और उर्फी जावेद को खूब खरी-खोटी सुनाया है।

इसे भी पढ़ें- OTT: वेब सीरीज जिन्होंने 2022 में तोड़ दीं बोल्डनेस की सारी हदें, देखने से पहले कमरे की कुंडी लगाना न भूलें

urfi javed comedian sunil pal angry on bigg boss ott fame actress see video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील पाल ने कहा- 'क्या उर्फी जावेद पागल हो गई हैं, मैं उर्फी को बहुत  दिन से देख रहा हूं, मुझे लगता है किवो चाहती हैं कि उनके खिलाफ कोई बातें बनाए तो वह चर्चा में आएं, भले ही वह गैर कानूनी क्यों न हो। कम कपड़े पहन-पहन कर उर्फी जावेद नाम रख लिया और हमारे पवित्र मुस्लिम नाम से वह जिस तरीके से खिलवाड़ कर रही हैं, वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed comedian sunil pal angry on bigg boss ott fame actress see video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील पाल ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि हम सबको मिलकर बहन को समझाना चाहिए कि अंग प्रदर्शन करके तुम्हें दो-चार दिन की सफलता तो मिल जाएगी, लेकिन शिखर तक कभी नहीं पहुंच पाओगी'। इसके अलावा सुनील पाल ने ये भी कहा कि 'उर्फी जावेद के हालात चाहें जैसे रहे हों लेकिन वह मेहनत कर सकती थीं, पर उन्होंने छोटे कपड़े पहनने का रास्ता अपनाया'। आखिर में सुनील पाल ने कहा 'भाई होने के नाते मैं कहूंगा कि उर्फी बहन रस्ते पर निकलेगी, तो कपड़े तो पहन'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed