{"_id":"635e7c7ff612375f26789e44","slug":"urfi-javed-denies-the-rumors-of-reuniting-with-ex-boyfriend-paras-kalnawat-says-we-are-good-friends-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: पारस कलनावत को फिर से डेट कर रहीं उर्फी जावेद! एक्ट्रेस ने बताई क्या है सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: पारस कलनावत को फिर से डेट कर रहीं उर्फी जावेद! एक्ट्रेस ने बताई क्या है सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:09 PM IST
सार
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
urfi javed, paras kalnawat
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अपने कपड़ों और फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों अपने एक्ट बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ नजर आने के बाद से ही एक्ट्रेस के रिलेशन को लेकर एक बार फिर कई तरह की अफवाहें सामने आने लगी थीं।
2 of 4
urfi javed, paras kalnawat
- फोटो : Social media
इसी क्रम में अब हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने पासर संग दोबारा डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह दोबारा एक्टर को डेट नहीं कर रही हैं। उर्फी ने यह भी साफ किया कि, 'हम एक दूसरे के साथ खुश हैं। मैंने उन्हें अपने जन्मदिन पर बुलाया था। हमने अपने अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं और अब हम बस दोस्त हैं।'
दरअसल, बीते दिनों उर्फी के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता पारस भी नजर आए थे। इतना ही नहीं पासर ने भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इसके अलावा दोनों को पार्टी में भी साथ मस्ती करते देखा गया था। दोनों को इस तरह साथ देख फैंस ने फिर से दोनों की डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। कई लोगों का मानना था कि दोनों अपने अतीत को भुला कर फिर से साथ हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
गौरतलब है कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत की मुलाकात टीवी शो 'मेरी दुर्गा' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। एक शो के दौरान उर्फी ने पारस संग अपने रिश्ते को बचपन की गलती करार दिया था। इतना ही नहीं दोनों अपने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को लेकर कई खुलासे भी किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।