'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन से सबकी नजरों में आई उर्फी जावेद को आज कौन नहीं जानता? वह अक्सर अपने बोल्ड और अतरंगी लुक्स से सबको हैरान कर देती हैं। सोशल मीडिया की फैशन सेंसेशन कही जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा पहनकर लोगों के बीच आती हैं, जिसकी वजह से वहां की सारी लाइमलाइट उन्हीं को मिल जाती है। जहां कुछ लोग उनके इन स्टाइल्स को पसंद करते हैं, वहीं कुछ उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी करते हैं। आए दिन मुंबई की सड़कों पर अजीबो-गरीब, कटी-फटी ड्रेस पहनकर स्पॉट होने वाली उर्फी इस बार भी कुछ इसी तरह की ड्रेस पहने दिखाई दीं। उर्फी की बोल्डनेस देखकर आपके होश उड़ने वाले हैं। लेकिन एक बार फिर इस ड्रेस की वजह से नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Urfi Javed: जालीदार ड्रेस में उर्फी को टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करना पड़ा भारी, नेटिजन्स ने कर डाले भद्दे कमेंट्स
फ्रंट ड्रेस में उर्फी का अनोखा अंदाज
उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर साझा किया है, जिसमें वह फिर एक बार कटी-फटी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उर्फी ने पाउडर ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, जिसका कॉलर ऊपर से बंद था। लेकिन गले से नीचे उनकी ड्रेस में जालीदार डिजाइन था, जिसमें वह एक बार फिर बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आईं। इस वीडियो को साझा करते हुए उर्फी ने अपने मन की बात भी कह डाली। उन्होंने लिखा,' मैं समाज के उन नियमों को कभी नहीं मानूंगी, जहां कम आत्मसम्मान वाले लोगों को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है।' हमेशा की तरह उर्फी की इस सबसे जुदा ड्रेस को देख लोगों का भड़कना लाजमी सा था।
फैंस हुए खफा
कभी बोरे तो कभी प्लास्टिक से बनी ड्रेस पहने कैमरे के सामने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करने वाली उर्फी का अंदाज नेटिजन्स के गले नहीं उतर रहा है। इस फ्रंट ओपन ड्रेस में उर्फी को देख जहां कुछ यूजर्स उन्हें हॉट बता रहे हैं, वहीं कुछ उनकी फैशन सेंस के कारण इस वीडियो पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। बता दें, कि उर्फी के इस अंदाज को पसंद करने वालों के मुताबिक उन्हें ट्रोल करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। उर्फी की इस जालीदार ब्लू ड्रेस को देख एक यूजर ने लिखा, 'ऊपर जाकर अल्लाह को क्या जवाब दोगी।' वहीं दूसरा लिखता है, 'देश में अश्लीलता फैला रही हो तुम।' एक ने तो उनकी ड्रेस की धज्जियां उड़ाते हुए लिखा,'इसे हम फैंसी ड्रेस नहीं, बल्कि फटेली ड्रेस कहेंगे। न जाने क्या-क्या पहनकर आ जाती है ये।'
मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट में उर्फी
सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों के निशाने पर रहने के बाद भी उर्फी के हाथ हाल ही में एक बहुत बड़ी उपलब्धि लगी है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले उर्फी का नाम मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट में शामिल हुआ है। इतना ही इस लिस्ट में उन्होंने कियारा आडवाणी से लेकर जाह्नवी कपूर तक को पीछे छोड़ दिया है। यानी चाहे लोग उर्फी को कितना भी ट्रोल कर ले, लेकिन इंटरनेट पर उनका जादू किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। हालांकि उर्फी का नाम इस लिस्ट में आना बहुत से लोगों को हजम नहीं हुआ और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। लेकिन उर्फी ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगाते हुए कहा था कि 'वह लोग मुझे इसके लायक नहीं मानते, जो खुद इस लिस्ट में नहीं हैं। मुझे या लोगों को उनकी राय की जरूरत नहीं है।'