{"_id":"62c6d3de030c754dc5543776","slug":"shahid-kapoor-wishes-wife-mira-rajput-on-7th-wedding-anniversary-with-heartfelt-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid-Mira Wedding Anniversary: शाहिद कपूर ने शादी की सालगिरह पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पत्नी मीरा ने भी लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid-Mira Wedding Anniversary: शाहिद कपूर ने शादी की सालगिरह पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पत्नी मीरा ने भी लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के पॉपुलर लव वर्ड्स और पावर कपल्स में से एक है। आज 7 जुलाई को ये दोनों अपनी शादी की सातवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। मीरा राजपूत, शाहिद कपूर से 12 साल छोटी हैं और जब इनकी शादी हुई थी तब वो महज 21 साल की थीं, लेकिन दोनों की बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखती है और आज सालगिरह के मौके पर शाहिद कपूर ने पत्नी मारी संग अपने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर प्यार भरा नोट लिखा है, वहीं मीरा ने भी पोस्ट के जरिए पति शाहिद पर जमकर प्यार की बरसात की है।
2 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद मीरा की शादी को पूरे हुए सात साल
शाहिद कपूर ने मीरा संग अपनी शादी के सात साल पूरे होने पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहिद ने मीरा को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद भी दी है। वहीं मीरा ने भी अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा कर प्यार बरसाया है।
3 of 4
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर
- फोटो : insta
मीरा ने भी साझा की पोस्ट
मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आज अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर उन्होंने जो तस्वीर साझा की है, उसमें दोनों को खूबसूरत वादियों के बीच देखा जा सकता है। मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार, हेप्पी 7 बेबी' मैं तुम्हें बेहद प्यार करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram/mira.kapoor
साल 2015 में की थी अरेंज मैरिज
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने सात जुलाई 2015 को अरेंज मैरिज की थी। इस शादी से सभी हैरान रह गए थे क्योंकि शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री के बाहर शादी की थी। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं। शादी के बाद मीरा ने साल 2018 में बेटी मीशा को जन्म दिया और साल 2018 में दोनों बेटे जैन के माता पिता बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।