सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: पैपराजी ने उर्फी से पूछा कान फेस्टिवल में जाने को लेकर सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 14 May 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
urfi javed going to cannes film festival actress replied paparazzi question
उर्फी जावेद - फोटो : insta

अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस की वजह से उर्फी जावेद खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर वह अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस से लोगों को हैरान कर कर देती हैं। इसी वजह से उन्हें कपड़ों को लेकर काफी ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उर्फी को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता है। वह हमेशा चेहरे पर स्माइल लिए पूरी तरह से कॉन्फिडेंट दिखाई देती हैं। इस बार उर्फी को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया तो उनसे कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर सवाल किया। ऐसे में एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया है।

urfi javed going to cannes film festival actress replied paparazzi question
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तकरीबन हर रोज अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसके अलावा भी उन्हें कई बार बाहर भी अतरंगी कपड़ों में स्पॉट किया जाता है, लेकिन इस बार वह फ्लोरल ब्लू कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं और साथ ही उन्होंने रिवीलिंग मैचिंग ब्लाउज को टीमअप किया है। साड़ी में उर्फी बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं।

urfi javed going to cannes film festival actress replied paparazzi question
उर्फी जावेद - फोटो : social media

17 मई से कान फिल्म फेस्टिवल शुरू होने वाला है, ऐसे में कई सेलेब्स पेरिस रवाना हो रहे हैं। अब जबकि उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वह कान फेस्टिवल के लिए जा रही हैं। इस बात का एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह बेबाकी से जवाब देते हुए कहा- 'मुझे यहां नहीं बुलाते हैं तो वहां क्या बुलाएंगे'। हालांकि भले ही उर्फी ने हंसते हुए यह बात बड़ी आसानी से कह दी हो, लेकिन कान फिल्म फेस्टिवल में जाने को लेकर उनका जो जवाब था, वो एक कटाक्ष भरा जरूर लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed going to cannes film festival actress replied paparazzi question
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अपने ज्यादातर कपड़े उर्फी खुद ही डिजाइन करती हैं। ऐसे में जब पैपराजी ने कहा कि एक दिन आएगा जब उन्हें भी कान फिल्म फेस्टिवल में बुलाया जाएगा तो उर्फी कहती हैं कि मैं सबके कपड़े डिजाइन करूंगी, लेकिन अगले ही पल उन्होंने बात को बदलते हुए कहा- मेरे बर्थडे के पर तुम सब मेरे डिजाइन किए कपड़े पहनकर आओगे। इसके बाद वह मुस्कुराती हुई वहं से निकल गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed